Follow Us on

108MP कैमरा वाले Samsung Galaxy M53 5G को सस्ते में खरीदने का मौका, Amazon पर मिल रहा शानदार Discount

Samsung Galaxy M53 5G स्मार्टफोन को आप इस समय Amazon के माध्यम से सस्ते में खरीद सकते हैं। ई-कॉमर्स साइट फोन पर बैंक डिस्काउंट के साथ-साथ शानदार एक्सचेंज ऑफर भी दे रही है।

Written By: Manisha | By: Manisha | Published: Jan 29, 2023, 08:51 AM (IST)

zoom icon
15

Samsung Galaxy M53 5G Display

Samsung Galaxy M53 5G में 6.7 इंच का Super AMOLED Plus डिस्प्ले मिलता है। फोन के डिस्प्ले में पंच-होल कैमरा डिजाइन दिया गया है। फोन के डिस्प्ले का रेजलूशन 1080 x 2400 पिक्सल है। इसका डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर फीचर मिलता है।

zoom icon
25

Samsung Galaxy M53 5G Performance

Samsung Galaxy M53 5G में MediaTek Dimensity 900 ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन 8GB RAM और 128GB तक स्टोरेज को सपोर्ट करता है। इस स्मार्टफोन में RAMPlus फीचर मिलता है, जिसके जरिए 8GB तक RAM एक्सपेंड किया जा सकता है। साथ ही, यह Vapour Cooling और Auto Data Switching जैसे फीचर्स के साथ आता है।

zoom icon
35

Samsung Galaxy M53 5G Camera

Samsung Galaxy M53 5G के बैक में चार कैमरा दिए गए हैं। फोन का प्राइमरी कैमरा 108MP का है। इसके अलावा फोन में 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलेगा। साथ ही, फोन में 2MP का डेप्थ और 2MP का मैक्रो कैमरा भी दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 32MP का कैमरा मिलता है।

zoom icon
45

Samsung Galaxy M53 5G Battery

Samsung Galaxy M53 5G फोन में 5,000mAh की बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। यह स्मार्टफोन Samsung के लेटेस्ट OneUI 4 पर काम करता है, जो Android 12 पर बेस्ड है। फोन में रिवर्स चार्जिंग फीचर भी मिलता है।

zoom icon
55

Samsung Galaxy M53 5G Price and Discount

Samsung Galaxy M53 5G दो स्टोरेज ऑप्शन्स- 6GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 128GB में आता है। इसके बेस वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये है। वहीं, दूसरा वेरिएंट 25999 रुपये का है। बैंक ऑफर्स की बात करें, तो Kotak Mahindra कार्ड के साथ फोन पर 1250 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। एक्सचेंज ऑफर के तहत फोन पर 18,050 रुपये की छूट मिल रही है।