Follow Us on

Samsung Galaxy M14 5G पर शानदार ऑफर, सस्ते में घर लाएं 6000mAh बैटरी वाला फोन

Samsung Galaxy M14 5G को पिछले सप्ताह भारत में लॉन्च किया गया है। इस फोन की पहली सेल शुरू हो गई है। ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर सैमसंग के इस फोन की खरीद पर अच्छा ऑफर मिलेगा। यह फोन 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी जैसे जबरदस्त फीचर्स के साथ आता है।

zoom icon
15

Samsung Galaxy M14 5G का डिस्प्ले

Samsung Galaxy M14 5G में 6.6 इंच का LCD डिस्प्ले मिलता है, जिसमें वाटरड्रॉप नॉच डिजाइन दिया गया है। सैमसंग के इस फोन के डिस्प्ले का रेजलूशन 1080 x 2408 पिक्सल है और यह 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा।

zoom icon
25

Samsung Galaxy M14 5G की परफॉर्मेंस

सैमसंग का यह बजट 5G स्मार्टफोन 5nm Exynos 1330 ऑक्टाकोर प्रोसेसर पर काम करता है। फोन में 6GB तक RAM और 128GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। फोन की RAM को वर्चुअली एक्सपेंड कर सकेंगे। साथ ही, इसकी इंटरनल स्टोरेज भी 1TB तक बढ़ाई जा सकती है।

zoom icon
35

Samsung Galaxy M14 5G की बैटरी

इस स्मार्टफोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जिसके साथ 15W USB Type C फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है। कंपनी फोन के साथ चार्जर नहीं देती है। यह फोन Android 13 पर बेस्ड OneUI 5.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

zoom icon
45

Samsung Galaxy M14 5G का कैमरा

Samsung Galaxy M14 5G के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP का है, जिसके साथ 2MP का डेप्थ और 2MP का मैक्रो कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 13MP का कैमरा दिया गया है।

zoom icon
55

Samsung Galaxy M14 5G की कीमत और ऑफर

सैमसंग का यह बजट 5G स्मार्टफोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 4GB RAM + 128GB और 6GB RAM + 128GB में आता है। इसके शुरुआती वेरिएंट की कीमत 14,990 रुपये है। वहीं, फोन का टॉप वेरिएंट 16,490 रुपये में आता है। इस फोन को Amazon से खरीदने पर 1,500 रुपये तक का इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा। साथ ही, एक्सचेंज ऑफर और EMI आदि भी दिए जा रहे हैं।