Follow Us on

Samsung Galaxy M04 पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट, Amazon दे रहा 1200 रुपये का कूपन

Samsung Galaxy M04 की खरीद पर अच्छा ऑफर मिल रहा है। सैमसंग का यह स्मार्टफोन 5000mAh की बैटरी, 8GB तक RAM जैसे फीचर्स के साथ आता है।

zoom icon
15

Samsung Galaxy M04 का डिस्प्ले

Samsung का यह स्मार्टफोन 6.5 इंच के LCD डिस्प्ले के साथ आता है। इस स्मार्टफोन के डिस्प्ले में HD+ रेजलूशन का सपोर्ट मिलता है। फोन के डिस्प्ले में वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले डिजाइन दिया गया है। फोन के डिस्प्ले का रेजलूशन 720 x 1600 पिक्सल है और यह 60Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।

zoom icon
25

Samsung Galaxy M04 की परफॉर्मेंस

सैमसंग के इस बजट स्मार्टफोन में MediaTek Helio P35 ऑक्टाकोर प्रोसेसर मिलता है। यह फोन 4GB RAM और 128GB तक इंटरनल स्टोरेज को सपोर्ट करता है। फोन की RAM को 8GB तक एक्सपेंड कर सकते हैं।

zoom icon
35

Samsung Galaxy M04 की बैटरी

Samsung Galaxy M04 में 5000mAh की बैटरी मिलती है। इस स्मार्टफोन में चार्जिंग के लिए USB Type C मिलता है, जो 15W फास्ट चार्जिंग फीचर को सपोर्ट करता है। यह स्मार्टफोन Android 12 पर बेस्ड OneUI पर काम करता है।

zoom icon
45

Samsung Galaxy M04 का कैमरा

सैमसंग के इस फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 13MP का प्राइमरी और 2MP का सेकेंडरी कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 5MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा।

zoom icon
55

Samsung Galaxy M04 की कीमत और ऑफर

सैमसंग का यह स्मार्टफोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 4GB RAM + 64GB और 4GB RAM + 128GB में आता है। इसके बेस वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये है। वहीं, इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है। इस फोन की खरीद पर 1,200 रुपये का कूपन डिस्काउंट मिल रहा है। इस फोन को दो कलर ऑप्शन- Shadow Blue और Sea Glass Green में खरीद सकते हैं।