Follow Us on

32MP सेल्फी कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Samsung Galaxy A54 5G फोन, तस्वीरों में देखें First Look

Samsung कंपनी ने आज दो नए 5G फोन भारत में लॉन्च किए हैं। इन फोन में Samsung Galaxy A54 5G स्मार्टफोन शामिल है। यह फोन कई धाकड़ फीचर्स से लैस है। तस्वीरों में फीचर्स के साथ देखें फोन का फर्स्ट लुक।

Written By: Manisha | By: Manisha | Published: Mar 16, 2023, 02:06 PM (IST)

zoom icon
15

Samsung Galaxy A54 5G Display

Samsung Galaxy A54 5G फोन में 6.4 इंच का FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिस्प्ले का रेजलूशन 2400 x 1080p पिक्सल है। साथ ही यह फोन Awesome Lime, Awesome Graphite, Awesome Violet और Awesome White कलर ऑप्शन में आता है।

zoom icon
25

Samsung Galaxy A54 5G Performance

Samsung Galaxy A54 5G फोन Exynos 1380 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज मिलती है। फोन की स्टोरेज को 1TB तक माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। साथ ही यह फोन Android 13-बेस्ड OneUI 5.1 पर काम करता है।

zoom icon
35

Samsung Galaxy A54 5G Camera

फोटोग्राफी के लिए Samsung Galaxy A54 5G फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका प्राइमरी कैमरा 50MP का है, जिसके साथ OIS सपोर्ट मिलता है। इसके साथ 12MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 5MP का मैक्रो कैमरा मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का कैमरा दिया गया है।

zoom icon
45

Samsung Galaxy A54 5G Battery

Samsung Galaxy A54 5G फोन की बैटरी 5000mAh की है, जिसके साथ कंपनी ने 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया है। फोन के बैक में ग्लास बैक डिजाइन और IP67 रेटिंग मिलती है।

zoom icon
55

Samsung Galaxy A54 5G Price

Samsung Galaxy A54 5G स्मार्टफोन के 8GB RAM +128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 38,999 रुपये है। इसका एक 8GB RAM +256GB स्टोरेज वेरिएंट भी है, जिसकी कीमत 40,999 रुपये है। फोन की सेल Amazon.in, Flipkart, Samsung वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। सैमसंग ने 3000 रुपये के कैशबैक व 2500 रुपये के एक्सचेंज बोनस का भी ऐलान किया है। यह फायदा फोन की प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहकों को मिलेगा। साथ ही में कंपनी 5,999 रुपये की कीमत वाले Galaxy Buds Live महज 999 रुपये में देगी।