Follow Us on

Samsung Galaxy A14 भारत में हुआ लॉन्च, तस्वीरों में देखें फोन का फर्स्ट लुक और जानें TOP-5 फीचर्स

Samsung Galaxy A14 फोन भारत में लॉन्च हो गया है, जिसे 14,000 से कम की कीमत में पेश किया गया है। गैलेरी में देखें फोन का फर्स्ट लुक और जानें सभी फीचर्स।

Written By: Manisha | By: Manisha | Published: May 22, 2023, 02:54 PM (IST)

zoom icon
15

Samsung Galaxy A14 Display

Samsung Galaxy A14 स्मार्टफोन में 6.6 इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले का रेजलूशन 1080 x 2408 पिक्सल है। फोन में तीन कलर ऑप्शन Light Green, Black और Silver पेश किया गया है।

zoom icon
25

Samsung Galaxy A14 Performance

Samsung Galaxy A14 स्मार्टफोन Exynos 850 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ फोन में 8GB तक RAM (4GB+4GB वर्चुअल रैम) और 128GB इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। फोन की इंटरनल स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक एक्सपेंड कर सकेंगे। साथ ही यह फोन Android 13 पर बेस्ड OneUI पर काम करता है।

zoom icon
35

Samsung Galaxy A14 Camera

Samsung Galaxy A14 फोन में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP का है। इसके साथ 5MP का मैक्रो और 2MP का डेप्थ सेंसर मिलता है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

zoom icon
45

Samsung Galaxy A14 Battery

Samsung Galaxy A14 स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी मिलती है। कंपनी का दावा है कि फोन सिंगल चार्ज पर 2 दिन तक की यूसेज प्रोवाइड करेगा। चार्जिंग के लिए फोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें WiFi, Bluetooth, 3.5mm ऑडियो जैक जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

zoom icon
55

Samsung Galaxy A14 Price and sale

कंपनी ने Samsung Galaxy A14 4G स्मार्टफोन को महज 13,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है। यह दाम फोन के 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट का है। इसका एक 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट भी है, जिसकी कीमत 14,999 रुपये है। फोन की सेल Samsung वेबसाइट व अन्य रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध हो गई है। SBI कार्ड के जरिए फोन खरीदने पर 1,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा।