Follow Us on

Redmi Note 12 Pro Plus पर शानदार ऑफर, 2000 रुपये सस्ते में लाएं घर

Redmi के 200MP कैमरा वाले स्मार्टफोन Redmi Note 12 Pro Plus की खरीद पर अच्छा ऑफर मिल रहा है। रेडमी ने इस स्मार्टफोन को साल की शुरुआत में लॉन्च किया था।

Written By: Harshit Harsh | Edited By: Harshit Harsh | Published: Mar 06, 2023, 08:27 PM (IST) | Edited: Mar 07, 2023, 07:54 AM (IST)

zoom icon
15

Redmi Note 12 Pro Plus का डिस्प्ले

Redmi के इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन का डिस्प्ले 2400 x 1080 पिक्सल रेजलूशन को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है और यह 900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है।

zoom icon
25

Redmi Note 12 Pro Plus की परफॉर्मेंस

Redmi Note 12 Pro Plus में MediaTek Dimensity 1080 प्रोसेसर दिया गया है। रेडमी का यह स्मार्टफोन 12GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज को सपोर्ट करता है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए एक्सपेंड कर सकते हैं।

zoom icon
35

Redmi Note 12 Pro Plus की बैटरी

Redmi Note 12 Pro Plus में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 120W फास्ट चार्जिंग फीचर मिलता है। फोन Android 12 पर बेस्ड MIUI पर काम करता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है।

zoom icon
45

Redmi Note 12 Pro Plus का कैमरा

रेडमी के इस स्मार्टफोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। फोन का मेन कैमरा OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेब्लाइजेशन फीचर को सपोर्ट करता है। फोन में 8MP का अल्ट्रा वाइड और 2MP का मैक्रो कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ब्रांड ने इसमें 16MP का कैमरा दिया है।

zoom icon
55

Redmi Note 12 Pro Plus की कीमत और ऑफर

Redmi Note 12 Pro Plus के बेस 8GB RAM + 256GB वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप 12GB RAM + 256GB मॉडल 32,999 रुपये है। इस स्मार्टफोन को SBI क्रेडिट कार्ड से लेने पर 2,000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा। वहीं, Flipkart इस स्मार्टफोन पर 4,000 रुपये का स्पेशल डिस्काउंट भी दे रहा है।