Follow Us on

Realme GT 2 Pro पर मिल रहा 9000 रुपये का स्पेशल डिस्काउंट, जानें क्या है ऑफर

Realme के प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन GT 2 Pro 5G पर स्पेशल डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर इस फोन को खरीदने पर 9000 रुपये तक का स्पेशल डिस्काउंट मिलेगा।

zoom icon
15

Realme GT 2 Pro का डिस्प्ले

Realme GT 2 Pro में 6.7 इंच का क्वाड HD 2K AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो LTPO 2.0 टेक्नोलॉजी पर काम करता है। इस फोन के डिस्प्ले में HDR10+ और 120Hz हाई रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

zoom icon
25

Realme GT 2 Pro की परफॉर्मेंस

रियलमी का यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1 फ्लैशिप प्रोसेसर पर काम करता है। इस फोन में 12GB तक RAM और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ा सकते हैं।

zoom icon
35

Realme GT 2 Pro की बैटरी

Realme GT 2 Pro में 5,000mAh की बैटरी मिलती है और इसे चार्ज करने के लिए 65W USB Type C फास्ट चार्जिंग फीचर मिलेगा। फोन Android 12 पर बेस्ड Realme UI पर काम करता है।

zoom icon
45

Realme GT 2 Pro का कैमरा

Realme GT 2 Pro के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 50MP का मेन और 50MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। इसके साथ 2MP का मैक्रो कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का कैमरा दिया गया है।

zoom icon
55

Realme GT 2 Pro की कीमत और ऑफर

रियलमी का फ्लगैशिप फोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB और 12GB RAM + 256GB में आता है। इसके बेस वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपये है, जबकि इसका टॉप वेरिएंट 57,999 रुपये में मिलेगा। इस फोन की खरीद पर 9,000 रुपये तक का स्पेशल डिस्काउंट मिलेगा। इसके साथ 10,000 रुपये तक का फ्रीबी भी मिल सकता है।