Follow Us on

Realme C55 Launch: 11 हजार रुपये से कम में आया रियमली का फोन, देखें First Look

रियलमी ने आज भारत में एक और बजट स्मार्टफोन Realme C55 लॉन्च किया है। रियलमी का यह फोन iPhone 14 Pro में मिलने वाले डायनैमिक आइलैंड डिस्प्ले डिजाइन के साथ आता है। साथ ही, फोन में कई और आकर्षक फीचर्स दिए गए हैं।

zoom icon
15

Realme C55 का डिस्प्ले

Realme C55 में iPhone 14 Pro की तरह डायनैमिक आइलैंड फीचर दिया गया है, जिसे ब्रांड ने मिनी कैप्सूल का नाम दिया है। इस फोन में 6.72 इंच का FHD+ LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन के डिस्प्ले में 180Hz टच सैम्पलिंग रेट और 680 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है।

zoom icon
25

Realme C55 की परफॉर्मेंस

Realme C55 में MediaTek Helio G88 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 8GB तक RAM और 128GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। फोन की RAM को एक्सपेंड करने के लिए 8GB तक वर्चुअल RAM एक्सपेंशन फीचर भी दिया गया है।

zoom icon
35

Realme C55 की बैटरी

Realme C55 में 5000mAh की बैटरी मिलती है, जिसके साथ 33W USB Type C फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। फोन Android 13 पर बेस्ड Realme UI 4.0 पर काम करता है। इस फोन में सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।

zoom icon
45

Realme C55 का कैमरा

Realme C55 के बैक में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 64MP का प्राइमरी और 2MP का डेप्थ सेंसर मिलता है। इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का कैमरा दिया गया है।

zoom icon
55

Realme C55 की कीमत

रियलमी का यह बजट फोन तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 4GB RAM + 64GB, 6GB RAM + 64GB और 8GB RAM + 128GB में आता है। फोन के बेस वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये है। वहीं, इसके अन्य दो वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः 11,999 रुपये और 13,999 रुपये है।