Follow Us on

Realme 10 फोन की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च ऑफर के तहत मिलेगा Rs 1000 का Discount

Realme 10 4G फोन 9 जनवरी को भारत में लॉन्च हुआ था। वहीं आज 15 जनवरी रात 12 बजे से इस फोन की सेल शुरू हो चुकी है। कंपनी लॉन्च ऑफर के तहत फोन पर 1000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। गैलेरी में जानें सभी डिटेल्स।

Written By: Manisha | By: Manisha | Published: Jan 15, 2023, 11:21 AM (IST)

zoom icon
15

Realme 10 Display

Realme 10 फोन में 6.4 इंच का full-HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले का रेजलूशन 1,080x2,400 पिक्सल है। वहीं, रिफ्रेश रेट 90Hz है। डिस्प्ले में 1000 nits मैक्सिमम ब्राइटनेस मिलती है। साथ ही इसमें Corning Gorilla Glass 5 प्रोटेक्शन मिलती है। इस फोन को कंपनी ने Clash White और Rush Black कलर ऑप्शन में पेश किया है।

zoom icon
25

Realme 10 Performance

Realme 10 फोन MediaTek Helio G99 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8GB तक LPDDR4X RAM और 128GB तक UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। यह फोन Android 13 पर काम करता है।

zoom icon
35

Realme 10 Camera

Realme 10 फोन में फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस कैमरा सेटअप में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का B&W पोट्रेट कैमरा शामिल है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 16MP का कैमरा मिलता है।

zoom icon
45

Realme 10 Battery

zoom icon
55

Realme 10 Price and sale

Realme 10 फोन की सेल Flipkart पर आज 15 जनवरी से शुरू हो गई है। इस फोन की कीमत 13,999 रुपये है। यह दाम फोन के 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन का एक 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट भी है, जिसकी कीमत 16,999 रुपये है। लॉन्च ऑफर के तहत मॉडल्स पर 1000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके बाद आप फोन को 12,999 रुपये और 15,999 में खरीद सकते हैं।