Follow Us on

POCO M4 Pro पर शानदार ऑफर, 418 रुपये EMI पर घर लाएं 64MP कैमरा वाला फोन

POCO M4 Pro को ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart से खरीदने पर अच्छा ऑफर मिल रहा है। यह फोन 5,000mAh की बैटरी, 8GB RAM, 64MP कैमरा जैसे फीचर्स के साथ आता है।

zoom icon
15

POCO M4 Pro का डिस्प्ले

POCO M4 Pro में 6.43 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। फोन में FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसका रेजलूशन 2400 x 1080 पिक्सल है। फोन का डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।

zoom icon
25

POCO M4 Pro की परफॉर्मेंस

POCO M4 Pro में MediaTek Helio G96 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में ऑक्टाकोर प्रोसेसर मिलता है और यह Android 11 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। फोन में 8GB तक RAM और 128GB तक स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है।

zoom icon
35

POCO M4 Pro की बैटरी

इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है। फोन में 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

zoom icon
45

POCO M4 Pro का कैमरा

POCO M4 Pro के बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 64MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड और 2MP का मैक्रो कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का कैमरा दिया गया है।

zoom icon
55

POCO M4 Pro की कीमत और ऑफर्स

POCO M4 Pro को तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 6GB RAM + 64GB, 6GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 128GB में खरीद सकते हैं। इसके बेस वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है। इस फोन को SBI कार्ड से खरीदने पर 1,000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा। इसे 416 रुपये की शुरुआती EMI में घर ला सकते हैं।