Follow Us on

Nokia ने पेश किया सस्ता Android Smartphone, जानें कीमत और फीचर्स

Nokia के इस हैंडसेट में 3000mAh की बैटरी दी जाएगी, जो 5W के चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। कंपनी का दावा है कि यह एक बेहतर बैटरी बैकअप दे सकता है।

zoom icon
15

Nokia C12 किफायती सेगमेंट में लॉन्च

Nokia ब्रांड का नया और किफायती स्मार्टफोन Nokia C12 लॉन्च हो गया है। यह फोन Android 12 Go edition पर काम करता है। इस अफोर्डेबल स्मार्टफोन में कैमरा सेटअप के अलावा स्टैंडर्ड साइज की डिस्प्ले और 60Hz का रिफ्रेश रेट्स मिलेगा।

zoom icon
25

Nokia C12 की कीमत

Nokia C12 की कीमत 5999 रुपये है। 17 मार्च से इसकी सेल शुरू होगी और एक्स्क्लूसिवली अमेजन से खरीदा जा सकेगा। यह फोन 2GB Ram और 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। Android 12 Go edition होने के साथ ही यह एक बेहतर परफोर्मेंस दे सकता है।

zoom icon
35

Nokia C12 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

Nokia C12 में 6.3 इंच का HD+ रेजोल्यूशन दिया गया है, जो 60Hz के रिफ्रेश रेट्स के साथ आता है। यह हैंडसेट में प्लास्टिक फ्रेम का इस्तेमाल किया है और इसमें Dark Cyan, Charcoal और Light Mint का इस्तेमाल किया है। साथ ही इसको गिरने से बचाने के लिए एक प्रोटेक्शन भी शामिल की है। यह फोन एक साल की रिप्लेसमेंट गारंटी के साथ आता है।

zoom icon
45

Nokia C12 का प्रोसेसर और रैम

Nokia C12 को पावर देने के लिए octa-core (Unisoc 9863A1) चिपसेट का इस्तेमाल किया जाएगा। इसमें 2GB RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज मिलेगी। इसके साथ यूजर्स 256 जीबी तक का एसडी कार्ड लगा सकते हैं। यह फोन वायर और वायरलेस FM रेडियो को सपोर्ट करता है।

zoom icon
55

Nokia C12 का कैमरा सेटअप

Nokia के कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें बैक पैनल पर 8MP का प्राइमरी कैमरा दिया है, जबकि 5MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। इसके साथ ही यूजर्स को night mode सपोर्ट और फेस अनलॉक सपोर्ट मिलेगा। साथ ही इसमें ऑप्टीमाइज सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस भी मिलता है, जो ऐप को 30 प्रतिशत तेजी से ओपेन करता है।