Follow Us on

Oppo Reno 8T 5G की प्री-बुकिंग पर मिल रहे धांसू ऑफर्स, सस्ते में खरीदें ओप्पो का लेटेस्ट फोन

Oppo ने हाल ही में Reno 8 सीरीज का एक और फोन Reno 8T 5G लॉन्च किया है। ओप्पो के इस स्मार्टफोन की सेल 10 फरवरी को आयोजित की जाएगी। कंपनी ने इसकी प्री-बुकिंग शुरू की है, जिसके साथ कई ऑफर्स मिल रहे हैं।

zoom icon
15

Oppo Reno 8T 5G का डिस्प्ले

Oppo Reno 8T 5G में 6.7 इंच का FHD+ कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलता है। फोन के डिस्प्ले में सेंटर अलाइंड पंच-होल डिजाइन मिलेगा। इस स्मार्टफोन का डिस्प्ले 120Hz तक रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। साथ ही, इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा।

zoom icon
25

Oppo Reno 8T 5G की परफॉर्मेंस

ओप्पो के इस मिड बजट स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 695 5G प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 8GB RAM और 128GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। फोन की इंटरनल मेमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक एक्सपेंड कर सकते हैं।

zoom icon
35

Oppo Reno 8T 5G की बैटरी

ओप्पो का यह स्मार्टफोन 4,800mAh की बैटरी के साथ आता है। इसके साथ 67W SuperVOOC फास्ट USB Type C चार्जर मिलेगा। साथ ही, फोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर्स भी दिए गए हैं। यह स्मार्टफोन Android 13 पर बेस्ड ColorOS 13 पर काम करता है।

zoom icon
45

Oppo Reno 8T 5G का कैमरा

Oppo Reno 8T 5G के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा। इसका प्राइमरी कैमरा 108MP का है। इसके साथ 2MP का डेप्थ और 2MP का मैक्रो कैमरा सेंसर मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 32MP का कैमरा दिया गया है।

zoom icon
55

Oppo Reno 8T 5G की कीमत और ऑफर

यह स्मार्टफोन एक ही स्टोरेज वेरिएंट 8GB RAM + 128GB में आता है। फोन की कीमत 29,999 रुपये है। इसे दो कलर ऑप्शन Midnight Black और Sunrise Gold में खरीद सकते हैं। फोन पर मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो इस फोन को HDFC और Kotak बैंक के कार्ड से खरीदने पर 3,000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा। फोन की खरीद पर 9,000 रुपये तक का स्पेशल डिस्काउंट मिलेगा।