Follow Us on

64MP कैमरा और फास्ट चार्जिंग वाला Oppo F21s Pro 5G सस्ते में खरीदने का मौका, यहां मिल रहा है 2500 रुपये का डिस्काउंट

Oppo F21s Pro 5G स्मार्टफोन में कई अच्छे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 64MP कैमरा, 33W SUPERVOOC चार्जर, 8 GB RAM रैम और 1 TB तक की स्टोरेज लगा सकते हैं।

zoom icon
15

Oppo F21s Pro 5G स्मार्टफोन

Oppo F21s Pro 5G एक मिड रेंज स्मार्टफोन है। इसमें सामने की तरफ पंच होल कटआउट का इस्तेमाल किया है, जो इसको और अधिक आकर्षक बनाता है। इस मोबाइल में 6.43 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया है, जिसमें 2400x1080 रेजोल्यूशन मिलता है।

zoom icon
25

Oppo F21s Pro 5G के स्पेसिफिकेशन

Oppo F21s Pro 5G में Qualcomm Snapdragon 5G चिपसेट का इस्तेमाल किया है। इसमें 8 GB RAM के साथ 5GB वर्चुअल रैम का इस्तेमाल किया है। यह मोबाइल 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है और इसमें 1 TB का कार्ड लगा सकते हैं।

zoom icon
35

Oppo F21s Pro 5G की बैटरी

ओप्पो के इस मोबाइल फोन में 4500 mAh की बैटरी दी गई है, जो 33W SUPERVOOC चार्जिंग के साथ आती है। कंपनी का दावा है कि यह 15 मिनट में 31 प्रतिशत बैटरी को चार्ज कर सकता है, जबकि 0-100 प्रतिशत बैटरी चार्जिंग में 63 मिनट का समय लेता है।

zoom icon
45

Oppo F21s Pro 5G का कैमरा

ओप्पो के इस स्मार्टफोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप है। इसमें प्राइमरी कैमरा 64MP का है। सेकेंडरी लेंस 2MP macro और तीसरा लेंस 2MP monochrome लेंस है।

zoom icon
55

Oppo F21s Pro 5G पर क्या है डील

Oppo F21s Pro 5G स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट पर डील ऑफ द डे के साथ लिस्टेड किया गया है। इस स्मार्टफोन पर ICICI Bank Card से ट्रांजेक्शन करने पर 10 प्रतिशत का लाभ मिलेगा, जिसमें अधिकतम 2500 रुपये सेव कर सकते हैं। 8GB Ram वाले वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपये है।