Follow Us on

108MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ OnePlus Nord CE 3 Lite 5G भारत में लॉन्च, देखें First Look

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G फोन भारत में लॉन्च हो गया है। इस फोन में 108MP कैमरा, 5000mAh बैटरी और 67W फास्ट चार्जिंग जैसे कई धाकड़ फीचर्स दिए गए हैं। तस्वीरों में देखें फोन की पहली झलक।

Written By: Manisha | By: Manisha | Published: Apr 04, 2023, 08:49 PM (IST)

zoom icon
15

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G Display

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G फोन में 6.72-इंच Full HD+ IPS LCD डिस्प्ले मिलेगा। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz और रेजलूशन 2400 x 1080 पिक्सल है। फोन में Eye comfort और Dark mode जैसे फीचर्स मिलते हैं।

zoom icon
25

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G Performance

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G फोन Qualcomm Snapdragon 695 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 2 कॉन्फिग्रेशन दिए गए हैं। इसके एक वेरिएंट 8GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ आता है, जबकि दूसरा वेरिएंट 8GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ आता है। रैम को वर्चुअली 16GB तक और स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

zoom icon
35

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G Camera

फोटोग्राफी के लिए OnePlus Nord CE 3 Lite 5G फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 108MP का है। इसके साथ एक 2MP का डेप्थ सेंसर और एक 2MP का मैक्रो कैमरा मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP का कैमरा दिया गया है। फोन में 3X lossless जूम मिलता है।

zoom icon
45

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G Battery

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G फोन की बैटरी 5000mAh की है, जिसके साथ 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। चार्जिंग के लिए फोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिलता है। यह फोन Android 13-बेस्ड OxygenOS 13 पर काम करता है। फोन में 200% Ultravolume mode दिया गया है, जो कि डुअल-स्टीरियो स्पीकर्स के साथ शानदार ऑडियो एक्सपीरियंस प्रोवाइड करेगा।

zoom icon
55

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G Price and sale

OnePlus Nord CE 3 5G फोन की शुरुआत कीमत 19,999 रुपये तय की है। यह दाम फोन के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट का है। इसका एक 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट भी आता है, जिसकी कीमत 21,999 रुपये है। फोन में दो कलर ऑप्शन Pastel Lime और Chromatic Grey पेश किए गए हैं। फोन की सेल 11 अप्रैल से शुरू होगी।