Follow Us on

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G पर धांसू ऑफर, Amazon से 955 रुपये EMI पर लाएं घर

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G को इस साल की शुरुआत में भारत में लॉन्च किया गया था। वनप्लस का यह फोन 108MP कैमरा के साथ आता है। फोन में 8GB RAM और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।

Written By: Harshit Harsh | Edited By: Harshit Harsh | Published: Jul 05, 2023, 06:35 PM (IST) | Edited: Jul 05, 2023, 06:42 PM (IST)

zoom icon
15

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G का डिस्प्ले

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G में 6.72 इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया गया है। फोन के डिस्प्ले का रेजलूशन 1080 x 2400 पिक्लस है और यह 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।

zoom icon
25

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G की परफॉर्मेंस

वनप्लस के इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 695 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 8GB RAM और 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।

zoom icon
35

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G की बैटरी

इस स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी मिलती है। फोन की बैटरी को चार्ज करने के लिए USB Type C 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। यह फोन Android 13 पर बेस्ड Oxygen OS पर काम करता है।

zoom icon
45

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G का कैमरा

इस स्मार्टफोन के बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 108MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ 2MP का डेप्थ और 2MP का मैक्रो कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का कैमरा दिया गया है।

zoom icon
55

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G की कीमत और ऑफर

इस स्मार्टफोन को दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में खरीद सकते हैं। इसके बेस वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 21,999 रुपये में मिलता है। फोन को 955 रुपये की EMI पर खरीद सकते हैं। साथ ही, इसकी खरीद पर कुछ बैंक ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं।