Follow Us on

OnePlus Nord 2T 5G पर शानदार ऑफर, 1500 रुपये सस्ते में खरीदने का मौका

OnePlus 11 सीरीज के लॉन्च होते ही कंपनी ने पुराने वनप्लस के मॉडल्स की कीमत में बड़ी कटौती की है। OnePlus Nord 2T खरीदने पर भी कंपनी अच्छा डिस्काउंट ऑफर कर रही है। यह फोन 12GB RAM और 256GB तक स्टोरेज सपोर्ट के साथ आता है।

zoom icon
15

OnePlus Nord 2T 5G का डिस्प्ले

OnePlus Nord 2T 5G में 6.43 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो FHD+ यानी 2400 x 1080 पिक्सल रेजलूशन को सपोर्ट करता है। फोन के डिस्प्ले के प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 दिया गया है। साथ ही, यह फोन 90Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ को भी सपोर्ट करता है।

zoom icon
25

OnePlus Nord 2T 5G की परफॉर्मेंस

वनप्लस का यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 1300 प्रोसेसर पर काम करता है। इसके साथ 12GB तक LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS3.1 स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। फोन में सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

zoom icon
35

OnePlus Nord 2T 5G की चार्जिंग

इस स्मार्टफोन में 4,500mAh की दमदार बैटरी मिलती है, जिसके साथ 80W SuperVOOC USB Type C फास्ट चार्जिंग फीचर मिलता है। फोन Android 12 पर बेस्ड OxygenOS पर काम करता है।

zoom icon
45

OnePlus Nord 2T 5G का कैमरा

OnePlus Nord 2T 5G के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का मेन कैमरा दिया गया है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड और 2MP का मैक्रो कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का कैमरा दिया गया है।

zoom icon
55

OnePlus Nord 2T 5G की कीमत और ऑफर

वनप्लस का यह फोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB और 12GB RAM + 256GB में आता है। इसके बेस वेरिएंट की कीमत 28,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 33,999 रुपये में आता है। इस फोन को ICICI बैंक के कार्ड से खरीदने पर 1,500 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिलेगा।