Follow Us on

OnePlus 11 5G पर बेहतरीन ऑफर, 16GB तक RAM वाले फोन को 2000 रुपये सस्ते में खरीदने का मौका

OnePlus 11 Series को हाल में भारत समेत ग्लोबली लॉन्च किया गया है। इस सीरीज में दो स्मार्टफोन OnePlus 11 और OnePlus 11R आते हैं। इस सीरीज के स्टैंडर्ड वर्जन की खरीद पर अच्छा ऑफर मिल रहा है। Amazon पर इस फोन को खरीदने पर 2000 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा।

zoom icon
15

OnePlus 11 5G का डिस्प्ले

इस फोन में 6.7 इंच का QHD+ Fluid AMOLED डिस्प्ले मिलता है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले का रेजलूशन 1440 x 3216 पिक्सल है। फोन का डिस्प्ले HDR10+, Dolby Vision आदि को सपोर्ट करता है। स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला विकटस का प्रोटेक्शन मिलता है।

zoom icon
25

OnePlus 11 5G की परफॉर्मेंस

OnePlus 11 में लेटेस्ट Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 मिलता है। वहीं, OnePlus 11R में Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 मिलता है। दोनों ही फोन 16GB तक LPDDR5 RAM को सपोर्ट करते हैं। OnePlus 11 में 512GB स्टोरेज मिलता है।

zoom icon
35

OnePlus 11 5G की बैटरी

वनप्लस का यह स्मार्टफोन 5,000mAh बैटरी और 100W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग फीचर को सपोर्ट करता और इनमें Android 13 पर बेस्ड OxygenOS मिलता है।

zoom icon
45

OnePlus 11 5G का कैमरा

इस स्मार्टफोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का मेन कैमरा मिलता है, जिसके साथ OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेब्लाइजेशन) फीचर दिया गया है। इसके अलावा फोन में 48MP का अल्ट्रा वाइड और 32MP का तीसरा सेंसर मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए OnePlus 11 में 16MP का कैमरा मिलता है।

zoom icon
55

OnePlus 11 5G की कीमत और ऑफर

OnePlus 11 दो स्टोरेज वेरिएंट में आता है। इसके बेस 8GB RAM + 128GB वेरिएंट की कीमत 56,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप 16GB RAM + 128GB वेरिएंट 61,999 रुपये में आता है। पहली सेल में फोन की खरीद पर 2,000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा।