Follow Us on

Nothing Phone (2) को टक्कर देंगे ये 5 स्मार्टफोन, मिलेंगे बेहतर फीचर्स

Carl Pei की कंपनी Nothing ने अपना दूसरा फोन Phone 2 भारत में लॉन्च किया है। इस फोन में Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर, 12GB RAM जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं। फोन की शुरुआती कीमत 44,999 रुपये है। यह OnePlus, Vivo, Oppo, Google और Samsung के मिड बजट फोन को टक्कर दे सकता है।

Written By: Harshit Harsh | Edited By: Harshit Harsh | Published: Jul 12, 2023, 07:02 PM (IST) | Edited: Jul 12, 2023, 07:21 PM (IST)

zoom icon
15

Vivo V27 Pro

Vivo V27 Pro के 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 42,999 रुपये है। फोन के फीचर्स की बात करें तो इस फोन में 6.78 इंच का 120Hz रिफ्रेश रेट वाला FHD+ 3D Curved AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। फोन MediaTek Dimensity 8200 प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें 4600mAh बैटरी के साथ 66W फास्ट चार्जिंग फीचर मिलेगा। फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा मिलेगा, जिनमें 50MP का प्राइमरी OIS, 8MP का अल्ट्रा वाइड और एक 2MP लेंस शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50MP का कैमरा दिया गया है।

zoom icon
25

OnePlus 11R 5G

OnePlus 11R का 16GB RAM + 256GB वाला वेरिएंट 44,999 रुपये में आता है। फोन के फीचर्स की बात करें तो इस फोन में 6.7 इंच का 120Hz रिफ्रेश रेट वाला AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। फोन Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें 5000mAh बैटरी के साथ 100W फास्ट चार्जिंग फीचर मिलेगा। फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा मिलेगा, जिनमें 50MP का प्राइमरी, 8MP का अल्ट्रा वाइड और एक मैक्रो लेंस शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP का कैमरा दिया गया है।

zoom icon
35

Google Pixel 7a

Google Pixel 7a 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट में आता है, जिसकी कीमत 43,998 रुपये है। फोन के फीचर्स की बात करें तो इस फोन में 6.1 इंच का 90Hz रिफ्रेश रेट वाला FHD+ डिस्प्ले मिलेगा। फोन Tensor G2 प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें 4300mAh बैटरी के साथ फास्ट चार्जिंग फीचर मिलेगा। फोन के बैक में डुअल कैमरा मिलेगा, जिनमें 64MP का प्राइमरी OIS और 13MP का अल्ट्रा वाइड लेंस शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 13MP का कैमरा दिया गया है।

zoom icon
45

Samsung Galaxy S21 FE 5G

Samsung Galaxy S21 FE 5G के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये है। फोन के फीचर्स की बात करें तो इस फोन में 6.4 इंच का 120Hz रिफ्रेश रेट वाला FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। फोन Samsung Exynos ऑक्टाकोर प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें 4500mAh बैटरी के साथ 25W फास्ट चार्जिंग फीचर मिलेगा। फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा मिलेगा, जिनमें 12MP का प्राइमरी, 12MP का अल्ट्रा वाइड और एक 8MP लेंस शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का कैमरा दिया गया है।

zoom icon
55

Oppo Reno 8T

Oppo Reno 8T के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये है। फोन के फीचर्स की बात करें तो इस फोन में 6.7 इंच का 120Hz रिफ्रेश रेट वाला FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। फोन Qualcomm Snapdragon 695 प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें 4800mAh बैटरी के साथ 67W फास्ट चार्जिंग फीचर मिलेगा। फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा मिलेगा, जिनमें 108MP का प्राइमरी, 2MP का डेप्थ और एक 2MP लेंस शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का कैमरा दिया गया है।