Follow Us on

First Look: आ गया नया Moto G73 5G स्मार्टफोन, 50MP कैमरा संग मिलेंगे ये धाकड़ फीचर्स

Moto G73 5G फाइनली आज 10 मार्च को भारत में लॉन्च हो गया है। यह कंपनी का बजट-रेंज का 5G फोन है। इसमें MediaTek Dimensity 930 प्रोसेसर जैसे कई धाकड़ फीचर्स मिलते हैं। तस्वीरों में देखें इस नए फोन की पहली झलक और जानें सभी फीचर्स, उपलब्धता व स्पेसिफिकेशन की डिटेल्स।

Written By: Manisha | By: Manisha | Published: Mar 10, 2023, 01:37 PM (IST)

zoom icon
15

Moto G73 5G Display

Moto G73 5G फोन में 6.5 इंच का Full HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। सेल्फी कैमरा के लिए फोन के डिस्प्ले में पंच-होल कटआउट दिया गया है। कंपनी ने फोन में Midnight Blue और Lucent White कलर ऑप्शन पेश किए हैं।

zoom icon
25

Moto G73 5G Performance

Moto G73 5G फोन MediaTek Dimensity 930 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलती है। फोन की स्टोरेज को 1TB तक माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। साथ ही फोन Android 13 बेस्ड My UX पर काम करता है।

zoom icon
35

Moto G73 5G Camera

Moto G73 5G फोन में फोटोग्राफी के लिए डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका प्राइमरी कैमरा 50MP का है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP का कैमरा दिया गया है।

zoom icon
45

Moto G73 5G Battery

Moto G73 5G फोन की बैटरी 5000mAh की है, जिसके साथ कंपनी ने 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन 5G में ब्लूटूथ, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट आदि दिया गया बै। इसमें IP52 रेटिंग भी मिलेगी। फोन का डायमेंशन 161.4 x 73.8 x 8.3 mm और भार 181 ग्राम है।

zoom icon
55

Moto G73 5G Price and offers

Moto G73 5G स्मार्टफोन की कीमत भारत में 18,999 रुपये तय की है। यह दाम फोन के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन की सेल 16 मार्च से Flipkart पर उपलब्ध होगी। लॉन्च ऑफर की बात करें, तो सेल के तहत ग्राहक इसे 16,999 रुपये में खरीद सकेंगे। हालांकि, यह ऑफर सीमित समय तक ही वैध रहने वाला है।