Follow Us on

Monsoon AC tips: बारिश के मौसम में हर कोई करता है ये 5 गलतियां, इसलिए बढ़ जाता है बिजली का बिल

Monsoon AC tips Top 5 common mistakes that increase your electricity bill: आपके बिजली का बिल बढ़ा रही हैं AC चलाते हुए ये 5 गलतियां। अभी कर लें सुधार, वरना जेब होगी खाली।

Written By Manisha

Published By: Manisha | Published: Jul 29, 2026, 08:09 PM (IST)

zoom icon
18

मानसून

मानसून कई राज्यों में दस्तक दे चुका है। बारिश का मौसम तपती गर्मी से तो राहत दे देता है, लेकिन ह्यूमिडिटी चिपचिपी गर्मी को बढ़ा देती है।

zoom icon
28

AC गलतियां

ऐसे में कई लोग मानसून आते ही AC चलाते वक्त कुछ आम गलतियां हर साल करते हैं, जिससे न तो उन्हें चिपचिपी गर्मी से राहत मिलती है और बिजली का बिल भी बढ़ा हुआ आता है।

zoom icon
38

5 गलतियों से बचे

अगर आप इस मानसून चिपचिपी गर्मी से राहत पाना चाहते हैं और बिजली का बिल भी कम चाहते हैं, तो ये 5 गलतियां करने से बचे।

zoom icon
48

AC को Cool Mode पर चलाना

मानसून आने से पहले तपती गर्मी से बचने के लिए AC का Cool Mode सबसे असरदार मोड होता है, जो कूलिंग देता है। लेकिन जैसे ही मानसून की एंट्री होती, तो आपको एसी कूल मोड क जगह Dry Mode पर चलाना चाहिए। इससे कमरे के अंदर की ह्यूमिडिटी खत्म होती है।

zoom icon
58

AC का टेम्परेचर कम से कम रखना

कूल मोड के अलावा, ज्यादातर लोग मानसून की चिपचिपी गर्मी से राहत पाने के लिए एसी का टेम्परेचर 18-20 रखते हैं। हालांकि, मानसून के दौरान इतने कम टेम्परेचर की जरूरत नहीं होती। आप 24 डिग्री पर भी अच्छी ठंडक पा सकते हैं। जितना कम टेम्परेचर आप रखेंगे, उतना लोग एसी पर पड़ता है और एसी का बिल भी उतना ही बढ़ता जाता है।

zoom icon
68

AC की सर्विस न कराना

गर्मी का मौसम शुरू होते ही ज्यादातर लोग एसी की सर्विस करा लेते हैं, लेकिन मानसून आते-आते दोबारा सर्विस कराना भूल जाते हैं। ऐसे में मानसून की ह्यूमिड भरी गर्मी में ठंडक प्रोवाइड करते-करते एसी काम करना स्लो कर देता है। ऐसे में कोशिश करें कि मानसून शुरू होने से पहले एयर फिल्टर आदि की सफाई करवा लें।

zoom icon
78

आउटडोर यूनिक का रखें ख्याल

बारिश के मौसम में एसी के अलावा आपको आउटडोर यूनिट का भी खास ख्याल रखना होता है। बारिश में हवा व धूल आउटडोर यूनिट में चली जाती है, जिससे एयरफ्लो ब्लॉक होने लगता है कम्प्रेसर पर ज्यादा लोड पड़ने लगता है।

zoom icon
88

AC ऑन होते हुए खिड़की-दरवाजे खुले रखना

AC ऑन करने के बाद कमरे या फिर घर को जल्द से जल्द ठंडा करने के लिए खिड़की व दरवाजों को बंद कर देना चाहिए। इससे कमरा जल्दी ही ठंडा होता है और आपके बिजली का बिल भी कम आता है।