Follow Us on

Lenovo Legion 5 Pro लैपटॉप पर मिल रही धांसू डील, यहां चेक करें पूरी डिटेल

अगर आप गेमिंग लैपटॉप की तलाश कर रहे हैं तो Lenovo Legion 5 Pro फ्लिपकार्ट के जरिए शानदार छूट और एक्सचेंज ऑफर के साथ मिल रहा है। जानिए इस डील के बारे में...

zoom icon
15

Lenovo Legion 5 Pro का डिस्प्ले

यह लैपटॉप स्लिम बेजेल्स, 4-जोन RGB बैकलिट कीबोर्ड, मल्टी-जेस्चर टचपैड और HD (720p) वेबकैम के साथ आता है। लैपटॉप में 16.0-इंच WQXGA (1600x2560 पिक्सल) एंटी-ग्लेयर IPS पैनल है, जिसमें 165Hz रिफ्रेश रेट, 500 निट्स ब्राइटनेस, 100% sRGB, डॉल्बी विजन और DC डिमिंग है।

zoom icon
25

Lenovo Legion 5 Pro की परफॉर्मेंस

Lenovo Legion 5 Pro में 11वीं जनरेशन का Intel Core i7-11800H प्रोसेसर मौजूद है, जिसे 16GB RAM और 1TB SSD स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। इसमें 32GB तक एक्सपेंडेबल रैम और 2TB तक स्टोरेज एक्सपेंशन मिलता है।

zoom icon
35

Lenovo Legion 5 Pro में पोर्ट्स

Lenovo Legion 5 कई I/O पोर्ट के साथ आता है। इसमें चार टाइप-ए स्लॉट, दो टाइप-सी (थंडरबोल्ट 4) पोर्ट, एक 3.5mm हेडफोन जैक, एक HDMI 2.1 पोर्ट, एक RJ45 स्लॉट और एक पावर इनपुट पोर्ट शामिल हैं।

zoom icon
45

Lenovo Legion 5 Pro की बैटरी

Lenovo Legion 5 Pro लैपटॉप विंडोज 11 होम पर चलता है। इसमें 80Wh की बैटरी दी गई है जो 300W एडॉप्टर का उपयोग करके रिफिल करती है। इसमें वाई-फाई 6 और ब्लूटूथ 5.1 कनेक्टिविटी मिलती है। इसमें गेमिंग के लिए Nahimic ऑडियो सपोर्ट के साथ दो 2W स्टीरियो स्पीकर हैं।

zoom icon
55

Lenovo Legion 5 Pro की कीमत और ऑफर

Lenovo Legion 5 (16ITH6H) की कीमत 2,24,490 रुपये है। हालांकि फ्लिपकार्ट पर यह 1,57,990 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है। इसके अलावा खरीदार चुनिंदा बैंक कार्ड पर 2,000 रुपये तक की छूट पा सकते हैं। वहीं अगर आपके पास एक्सचेंज करने के लिए पुराना लैपटॉप है तो 21,900 रुपये की छूट भी दी जा रही है। साथ ही नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन (12 महीने तक) भी मिल रहा है।