Follow Us on

First Look: धाकड़ फीचर्स वाले iQoo Neo 7 5G की सेल आज से शुरू, तस्वीरों में देखें फीचर्स और ऑफर्स की झलक

iQoo Neo 7 5G स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। वहीं, फोन की पहली सेल आज 16 फरवरी दोपहर 1 बजे से शुरू गई है। तस्वीरों में देखें फोन का फर्स्ट लुक और जानें सभी फीचर्स और ऑफर्स की डिटेल्स।

Written By: Manisha | By: Manisha | Published: Feb 16, 2023, 01:58 PM (IST)

zoom icon
15

IQoo Neo 7 5G Display

iQoo Neo 7 5G फोन में 6.78-इंच Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz और रेजलूशन 1,080x2,400 पिक्सल है। सेल्फी कैमरा के लिए डिस्प्ले में पंच-होल कटआउट मिलेगा। डिस्प्ले की मैक्सिमम ब्राइटनेस 1,300 की है।

zoom icon
25

IQoo Neo 7 5G Performance

iQoo Neo 7 5G फोन MediaTek Dimensity 8200 प्रोसेसर है, जिसके साथ 12GB तक LPDDR5 RAM दी गई है। एन्हैंस्ड गेमिंग परफॉर्मेंस के लिए फोन की रैम को 20GB तक एक्सपेंड भी किया जा सकता है। साथ ही इसकी स्टोरेज 256GB तक की है। फोन Android 13-बेस्ड Funtouch OS 13 पर काम करता है।

zoom icon
35

IQoo Neo 7 5G Camera

iQoo Neo 7 5G फोन में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64MP का होगा जिसमें OIS सपोर्ट मिलता है। इसके साथ 2MP का मैक्रो सेंसर और 2MP का डेप्थ सेंसर शामिल है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP का कैमरा मिल सकता है।

zoom icon
45

IQoo Neo 7 5G Battery

iQoo Neo 7 5G फोन की बैटरी 5000mAh की है, जिसके साथ 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। कंपनी का दावा है कि फोन 10 मिनट में 50 प्रतिशत चार्ज होने की क्षमता रखता है।

zoom icon
55

IQoo Neo 7 5G Price and Sale

iQoo Neo 7 5G फोन की कीमत 29,999 रुपये से शुरू होती है, जिसमें फोन का 8GB RAM + 128GB स्टोरेज बेस वेरिएंट मिलता है। फोन के 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपये है। फोन में आपको Frost Blue और Interstellar Black कलर ऑप्शन मिलते हैं। फोन की सेल आज ही 16 फरवरी दोपहर 1 बजे से Amazon India और कंपनी की साइट पर शुरू हो गई है। ऑफर्स की बात करें, तो ICICI, HDFC और SBI कार्ड के जरिए फोन पर 1,500 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।