Follow Us on

iPhone 14 पहली बार हुआ इतना सस्ता, फिर दोबारा नहीं मिलेगी ऐसी डील

iPhone 14 सीरीज पिछले साल लॉन्च हुई Apple की लेटेस्ट सीरीज है। अगर आप आईफोन 14 को सस्ते दाम में खरीदने की ख्वाहिश रखते हैं, तो Amazon Great Summer day sale 2023 आपके लिए शानदार डील लेकर आई है। गैलेरी में जानें सभी डिटेल्स।

Written By: Manisha | By: Manisha | Published: May 07, 2023, 03:28 PM (IST)

zoom icon
15

IPhone 14 Display

iPhone 14 में 6.1 इंच का Super Retina XDR डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 800 nits है। इसमें Ceramic Shield, Crash Detection और सैटेलाइट कनेक्टिविटी के जरिए इमर्जेंसी SOS सर्विस जैसे फीचर भी मिलते हैं।

zoom icon
25

IPhone 14 Performance

iPhone 14 में परफॉर्मेंस के लिए A15 Bionic प्रोसेसर दिया गया है। फोन में वायर और वायरलेस चार्जिंग की सुविधा मिलती है। वहीं, यह डिवाइस लेटेस्ट iOS ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसके तीन वेरिएंट आते हैं। बेस वेरिएंट में 128GB स्टोरेज मिलता है। दूसरा वेरिएंट 256GB स्टोरेज के साथ आता है। वहीं, टॉप वेरिएंट 512GB स्टोरेज से लैस है।

zoom icon
35

Phone 14 Camera

iPhone 14 में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें पहला 12MP का मेन लेंस और दूसरा 12MP का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर है। सेल्फी के लिए भी 12MP का कैमरा दिया गया है। इसका कैमरा स्मार्ट HDR, टाइम-लैप्स और Panorama जैसे लेटेस्ट मोड्स सपोर्ट करता है।

zoom icon
45

IPhone 14 Price In India

iPhone 14 स्मार्टफोन 128GB, 256GB और 512GB स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध है। इनकी कीमतें क्रमश: 79,900 रुपये, 87,400 रुपये और 1,07,440 रुपये है। फोन को ब्लू, मिडनाइट ब्लैक, पर्पल, रेड और स्टारलाइट कलर में खरीदा जा सकता है।

zoom icon
55

IPhone 14 Offer

iPhone 14 के बेस वेरिएंट की कीमत यूं तो 79,900 रुपये है। हालांकि, Amazon सेल के दौरान इस फोन को आप 11,901 रुपये के डिस्काउंट कीमत यानी 67,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इसके अलावा, सेल में बैंक ऑफर्स के साथ इस पर 1,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट भी मिल रहा है। ऐसे में इसे आप 66,999 रुपये में खरीद सकेंगे। साथ ही कंपनी एक्सचेंज ऑफर के तहत फोन पर 21,700 रुपये का भी डिस्काउंट दे रही है। इन सब ऑफर्स के बाद आप इस फोन को 45,299 रुपये में खरीद सकेंगे।