Follow Us on

क्या आपको पता हैं Instagram के ये टॉप 5 प्राइवेसी फीचर्स? हमेशा रखें याद

Instagram में कई फीचर्स मिलते हैं। कंपनी अपने यूजर्स की प्राइवेसी को सुरक्षित रखने के लिए भी कई सुविधाएं देती हैं। आज हम आपको Instagram के ऐसे पांच प्राइवेसी फीचर के बारे में बताने वाले हैं, जिनके बारे में आपको शायद ही पता होगा।

zoom icon
15

एक यूजर के कमेंट को कर सकते हैं ब्लॉक

यूजर सभी पोस्ट या किसी एक पोस्ट के लिए कमेंट को ऑफ कर सकते हैं। आप आप किसी एक यूज को भी अपने पोस्ट पर कमेंट करने से रोक सकते हैं। इसके लिए सेटिंग और प्राइवेसी में जाएं। फिर स्क्रॉल डाउन करके नीचे आएँ और कमेंट पर क्लिक करें। अब आपको Block Comments From का ऑप्शन होगा। आप उन लोगों को इस लिस्ट में ऐड कर सकते हैं, जिनके कमेंट अपने पोस्ट पर नहीं चाहते हैं।

zoom icon
25

कोई नहीं कर पाएगा स्टोरी पर DMs

इंस्टाग्राम पर कोई भी आपको मैसेज कर सकता है। हालांकि, आप स्टोरीज पर आने वाले मैसेज को रोक सकते हैं। इसके लिए सेटिंग और प्राइवेसी में जाएं। फिर Messages and Story Replies पर क्लिक करें। अब Story Replies में Allow replies from Followers, Allow Replies from followers you follw back और Don't aalow story Replies का मिलेगा।

zoom icon
35

प्राइवेट प्रोफाइल

Instagram के टॉप प्राइवेट फीचर्स में प्राइवेट प्रोफाइल शामिल है। अकाउंट बनाते समय वह पब्लिक होता है। इसका मतलब है कि उसे हर कोई देख सकता है। हालांकि, आपको प्रोफाइल प्राइवेट करने का ऑप्शन मिलता है। इससे केवल वही लोग आपकी फोटो और रील देख पाएंगे, जिन्होंने आपको फॉलो किया होगा। इसके लिए सेटिंग में जाएं और फिर Account Privacy में यह ऑप्शन होगा।

zoom icon
45

कोई आपके पोस्ट को नहीं कर पाएगा शेयर

आपने अपना अकाउंट प्राइवेट किया है, लेकिन आप नहीं चाहते हैं कि कोई भी आपके पोस्ट को अपनी स्टोरी पर री-शेयर करे तो सेटिंग में जाएं। फिर Guide and Sharing में जाएं। यहां Allow Post sharing to Stories पर को डिसेबल कर दें।

zoom icon
55

अन्य यूजर आपको नहीं कर पाएगा टैग और मेंशन

अगर आप नहीं चाहते हैं कि कोई भी आपको अपने पोस्ट और स्टोरी में मेंशन या टैग करे तो सेटिंग में जाएं। फिर Tags and Metions पर क्लिक करें। अब यहां टैग और मेंशन के लिए तीन-तीन ऑप्शन Allow tags from everyone, Allow tags from people you follow और Don't allow Tag मिलेंगे। आप अपनी सुविधा से कोई भी सिलेक्ट कर सकते हैं।