Follow Us on

Infinix NOTE 12i फोन 50MP कैमरा और 33W फास्ट चार्जिंग के साथ भारत में लॉन्च, तस्वीरों देखें First Look

Infinix NOTE 12i कंपनी का लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन है, जिसे आज भारत में लॉन्च कर दिया गया है। 10,000 रुपये से कम के इस डिवाइस में कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं। तस्वीरों में फर्स्ट लुक के साथ देखें फोन के सभी फीचर्स और कीमत।

Written By: Manisha | By: Manisha | Published: Jan 25, 2023, 02:33 PM (IST)

zoom icon
15

Infinix NOTE 12i Display

Infinix NOTE 12i फोन में 6.7 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 60Hz है और रेजलूशन 2400 × 1080 पिक्सल है। डिस्प्ले में अधिकतम ब्राइटनेट 1000nits मिलती है। वहीं, डिस्प्ले में Corning Gorilla Glass 3 प्रोटेक्शन दिया गया है। सेल्फी के लिए वॉटरड्रॉप नॉच मिलता है।

zoom icon
25

Infinix NOTE 12i performance

Infinix NOTE 12i फोन MediaTek Helio G85 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 4GB RAM और 64GB स्टोरेज मौजूद है। फोन की स्टोरेज को 512GB माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए एक्सपेंड किया जा सकता है। साथ ही इसमें 3GB वर्चुअल रैम मिलेगी। फोन Android 12 पर काम करता है।

zoom icon
35

Infinix NOTE 12i Camera

Infinix NOTE 12i फोन में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस सेटअप का प्राइमरी कैमरा 50MP का है। इसके साथ एक 2MP का मैक्रो सेंसर और एक QVGA सेंसर शामिल है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP का कैमरा दिया गया है।

zoom icon
45

Infinix NOTE 12i Battery

Infinix NOTE 12i फोन की बैटरी 5000mAh की है, जिसके साथ 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिलता है। फोन का डायमेंशन 164.43x 76.6 x8.03mm और भार 188 ग्राम होगा।

zoom icon
55

Infinix NOTE 12i Price and Sale details

कंपनी ने Infinix Note 12i स्मार्टफोन को सिंगल 4GB RAM और 64GB स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया है। इस वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है। फोन में दो कलर ऑप्शन दिए गए हैं, जो हैं- Force Black और Metaverse Blue। फोन की सेल 30 जनवरी से शुरू होगी। यह सेल Flipkart पर उपलब्ध होगी। सेल के दौरान फोन पर 1000 रुपये का कैशबैक भी मिलेगा।