Follow Us on

Google Pixel 7 सीरीज पर बंपर डिस्काउंट, Flipkart से खरीदने पर मिलेगा हजारों का फायदा

Google Pixel 7 सीरीज के प्रीमियम स्मार्टफोन्स को अगर आप सस्ते में खरीदने की सोच रहे हैं, तो Flipkart पर मिल रहे डिस्काउंट ऑफर आपके लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है। साथ ही इसे आकर्षक EMI के साथ खरीदने का भी ऑप्शन मौजूद है।

Written By: Manisha | By: Manisha | Published: Aug 16, 2023, 03:49 PM (IST)

zoom icon
15

Google Pixel 7

Google Pixel 7 स्मार्टफोन के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को आप Flipkart से 49,999 रुपये में खरीद सकते हैं। बैंक ऑफर्स की बात करें, तो HDFC बैंक कार्ड के जरिए फोन पर 1,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। इतना ही नहीं ई-कॉमर्स जाइंट फोन को 1,709 रुपये की शुरुआती ईएमआई में भी घर ला सकते हैं।

zoom icon
25

Google Pixel 7 फीचर्स

Google Pixel 7 के फीचर्स की बात करें, तो इस फोन में 6.3 इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, फोन Google Tensor G2 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलती है। फोटोग्राफी के लिए गूगल के इस फोन में 50MP कैमरा दिया गया है। फोन की बैटरी 4270mAh की है।

zoom icon
35

Google Pixel 7 Pro

Google Pixel 7 Pro स्मार्टफोन के 12GB RAM और 128GB फोन को Flipkart के जरिए 70,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। HDFC बैंक कार्ड के जरिए इस फोन को 1000 रुपये के डिस्काउंट ऑफर के साथ खरीदा जा सकता है। इसके साथ इसे आप 2,427 रुपये की शुरुआती ईएमआई ऑप्शन में भी घर ला सकते हैं।

zoom icon
45

Google Pixel 7 Pro के फीचर्स

Google Pixel 7 Pro के फीचर्स की बात करें, तो इस फोन में 6.7 इंच का QHD+ डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, फोन Google Tensor G2 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलती है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 50MP कैमरा दिया गया है। फोन की बैटरी 4926mAh की है।

zoom icon
55

Google Pixel 7A

Google Pixel 7A फोन के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 43,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस फोन पर भी HDFC कार्ड के जरिए 1000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट ऑफर मिल रहा है। इसके अलावा, इस फोन को 1,504 रुपये की शुरुआती ईएमआई में भी घर लाया जा सकता है। इस फोन में 6.1 इंच का डिस्प्ले, 64MP कैमरा, 4300mAh बैटरी और Tensor G2 प्रोसेसर मिलता है।