Follow Us on

Google Pay के टॉप 5 प्राइवेसी और सिक्योरिटी फीचर, फ्रॉड से बचाने में करते हैं मदद

Google Pay एक UPI बेस्ड ऑनलाइन पेमेंट सर्विस ऐप है। इसका यूज पैसों के लेनदेन आदि के लिए किया जाता है। कंपनी यूजर्स को फ्रॉड से बचाने के लिए कई सेफ्टी और सिक्योरिटी फीचर पेश करती है। आज यहां ऐप के पांच ऐसे फीचर्स बताए गए हैं, जो लोगों के साथ फ्रॉड होने से बचा सकते हैं।

zoom icon
15

कोई और नहीं कर पाएगा ऐप का यूज

Google Pay ऐप फेस आईडी, पासवर्ड और पिन जैसे लॉक फीचर को सपोर्ट करता है। अगर आपको फोन खो जाता है तो कोई भी आपके फोन में इंस्टॉल Google Pay ऐप का यूज नहीं कर पाएगा। अगर आपके डिवाइस में स्क्रीन लॉक सेट अप है तो सेटअप के दौरान यह अपने आप आपका ऐप लॉक बन जाएगा।

zoom icon
25

पैसे भेजते समय मिलता है फ्रॉड अलर्ट

Google Pay ऐप मशीन लर्निंग का यूज करके पैसे सेंड और रिसीव करते समय फिशिंग और अन्य धोखाधड़ी जोखिमों की पहचान करता है। अगर आप किसी ऐसे व्यक्ति को पैसे भेज रह हैं, जो आपकी कॉन्टेक्ट लिस्ट में नहीं है तो ऐप आपको इसके लिए अलर्ट करता है।

zoom icon
35

Easy-to-Use प्राइवेसी कंट्रोल

गूगल पे के लिए साइन अप करते समय आप सिलेक्ट कर सकते हैं कि ऐप के भीतर अपने एक्पीरियंस को पर्सनलाइज्ड करने के लिए अपने लेन-देन ट्रांसजेक्शन का यूज करना चाहते हैं या नहीं। वह सेटिंग डिफॉल्ट रूप से ऑन नहीं होता है। इसे यूजर तीन महीने तक आजमा कर देख सकते हैं कि अगर पसंद न आए तो इसे बंद किया जा सकता है।

zoom icon
45

पेमेंट जानकारी रहेगी सुरक्षित

आपने कार्ड को स्वाइप करने की तुलना में कॉन्टैक्ट लैस भुगतान अधिक सुरक्षित हैं। इससे आपका वास्तविक कार्ड नंबर किसी को पता नहीं होता है। Google पे एक वर्चुअल अकाउंट नंबर का यूज करता है, जो आपकी पेमेंट जानकारी को सुरक्षित रखता है।

zoom icon
55

गूगल अकाउंट में सेव होता है डेटा

पेमेंट का प्रकार Google अकाउंट में सेव होता है। Google के साथ सुरक्षित रूप से स्टोर किए जाते हैं और जब आप ऑनलाइन भुगतान करते हैं तो Google पे आपके डेटा को एन्क्रिप्ट करता है ताकि आपका पेमेंट ट्रांजिट में सुरक्षित रहे।