Follow Us on

Flipkart Sale: Nothing Phone (2) पर बंपर ऑफर, 3000 रुपये बचाने का मौका

Flipkart Sale: ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर चल रहे मंथ एंड सेल में Nothing Phone (2) की खरीद पर अच्छा डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। नथिंग का यह फोन 12GB RAM, 256GB स्टोरेज और अच्छे कैमरे फीचर्स के साथ आता है।

Written By: Harshit harsh | Edited By: Harshit harsh | Published: Jul 25, 2023, 08:52 PM (IST) | Edited: Jul 25, 2023, 08:56 PM (IST)

zoom icon
15

Nothing Phone 2 का डिस्प्ले

Nothing Phone (2) में 6.7 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसके साथ 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz का टच सैम्पलिंग सपोर्ट मिलता है। फोन में FHD+ यानी 1080 x 2412 पिक्सल रेजलूशन का डिस्प्ले दिया गया है।

zoom icon
25

Nothing Phone 2 की परफॉर्मेंस

यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर पर काम करता है। फोन में 12GB RAM और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। फोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। यह फोन Android 12 पर बेस्ड Nothing OS 2 पर काम करता है। फोन के बैक में नई Glyph लाइटिंग फीचर दी गई है।

zoom icon
35

Nothing Phone 2 की बैटरी

इस स्मार्टफोन में 4,700mAh की बैटरी मिलती है, जिसके साथ 15W USB Type C फास्ट वायर्ड चार्जिंग फीचर मिलता है। इसके साथ कंपनी 15W Qi वायरलेस चार्जिंग देता है। इसके अलावा फोन में 5W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है।

zoom icon
45

Nothing Phone 2 का कैमरा

नथिंग फोन 2 के बैक में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिनमें 50MP का प्राइमरी और 50MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा शामिल हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 32MP का कैमरा मिलता है।

zoom icon
55

Nothing Phone 2 की कीमत और ऑफर

नथिंग के इस स्मार्टफोन को तीन स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। यह फोन 8GB RAM + 128GB, 12GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 512GB में आता है। इसके बेस वेरिएंट की कीमत 44,999 रुपये है। वहीं, इस फोन के अन्य दो वेरिएंट्स क्रमशः 49,999 रुपये और 54,999 रुपये है। यह डार्क ग्रे और व्हाइट कलर में मिलेगा। इस फोन की खरीद पर 3,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।