Follow Us on

Flipkart Big Saving Days Sale: 50MP कैमरा वाले Redmi Note 12 Pro 5G पर जबरदस्त ऑफर, मिल रहा 3000 रुपये का डिस्काउंट

Flipkart Big Saving Days Sale: ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर चल रहे सेल में Redmi Note 12 Pro 5G की खरीद पर अच्छा ऑफर मिल रहा है। रेडमी का यह फोन 50MP कैमरा, 8GB RAM, 256GB स्टोरेज जैसे फीचर्स के साथ आता है।

zoom icon
15

Redmi Note 12 Pro 5G का डिस्प्ले

Redmi Note 12 Pro 5G में 6.67 इंच का FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इस फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैम्पलिंग रेट को सपोर्ट करता है। इस फोन के डिस्प्ले के प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 मिलता है।

zoom icon
25

Redmi Note 12 Pro 5G की परफॉर्मेंस

Redmi Note 12 Pro 5G में MediaTek Dimensity 1080 चिपसेट दिया गया है। इस फोन में 8GB RAM और 256GB स्टोरेज तक का सपोर्ट मिलता है। रेडमी का यह स्मार्टफोन Android 12 पर बेस्ड MIUI 13 पर काम करता है।

zoom icon
35

Redmi Note 12 Pro 5G की बैटरी

Redmi Note 12 Pro 5G में 5,000mAh की बैटरी मिलती है, जिसके साथ 67W फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है। इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए 3.5mm ऑडियो जैक, USB Type C, डुअल बैंड Wi-Fi आदि दिए गए हैं। फोन IP53 रेटेड है, यानी फोन पानी के छींटे और डस्ट से खराब नहीं होगा।

zoom icon
45

Redmi Note 12 Pro 5G का कैमरा

Redmi Note 12 Pro में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रा वाइड और 2MP का मैक्रो कैमरा मिलेगा। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का कैमरा मिलेगा।

zoom icon
55

Redmi Note 12 Pro 5G की कीमत और ऑफर

Redmi Note 12 Pro को तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 6GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में लॉन्च किया गया है। इसके बेस वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये है। वहीं, इसके अन्य दो वेरिएंट्स की कीमत 26,999 रुपये और 27,999 रुपये है। इस फोन की खरीद पर 3,000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट मिल रहा है।