Follow Us on

Flipkart Big Saving Days Sale में Redmi Note 12 Pro 5G पर जबरदस्त ऑफर, मिल रहा 3000 रुपये का Flat Discount

Flipkart पर 15 और 16 जुलाई को आयोजित होने वाले Big Saving Days Sale 2023 में Redmi Note 12 Pro 5G पर जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर मिलेगा। यह फोन 50MP OIS फीचर, 5000mAh बैटरी जैसे फीचर्स के साथ आता है।

Written By: Harshit Harsh | Edited By: Harshit Harsh | Published: Jul 13, 2023, 07:49 PM (IST) | Edited: Jul 14, 2023, 04:02 AM (IST)

zoom icon
15

Redmi Note 12 Pro 5G का डिस्प्ले

Redmi Note 12 Pro 5G में 6.67 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इस फोन के डिस्प्ले में पंच-होल डिजाइन मिलता है और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इस फोन के डिस्प्ले में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का सपोर्ट मिलता है।

zoom icon
25

Redmi Note 12 Pro 5G की परफॉर्मेंस

रेडमी के इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 1080 प्रोसेसर मिलता है। फोन में 8GB तक RAM और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। फोन की इंटरनल मेमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए एक्सपेंड कर सकते हैं।

zoom icon
35

Redmi Note 12 Pro 5G की बैटरी

इस स्मार्टफोन में 5000mAh की दमदार बैटरी मिलती है, जिसके साथ 67W USB Type C फास्ट चार्जिंग फीचर मिलता है। यह फोन Android 13 पर बेस्ड MIUI पर काम करता है।

zoom icon
45

Redmi Note 12 Pro 5G का कैमरा

Redmi Note 12 Pro के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 50MP का प्राइमरी OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेब्लाइजेशन कैमरा मिलता है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड और 2MP का मैक्रो कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP का कैमरा दिया गया है।

zoom icon
55

Redmi Note 12 Pro 5G पर ऑफर

रेडमी का यह फोन तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 6GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में आता है। इसके बेस वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये है। इसे Axis और HDFC बैंक के कार्ड से 3,000 रुपये के डिस्काउंट से खरीद सकते हैं। इसके अलावा 4,000 रुपये का स्पेशल डिस्काउंट मिलेगा।