Written By: Mona Dixit | Edited By: Mona Dixit | Published: Aug 23, 2023, 06:24 PM (IST) | Edited: Aug 23, 2023, 07:00 PM (IST)
Written By: Mona Dixit | Edited By: Mona Dixit | Published: Aug 23, 2023, 06:24 PM (IST) | Edited: Aug 23, 2023, 07:00 PM (IST)
चंद्रमा पर चंद्रयान 3 सफलता पूर्वक लैंड हो गया। इसी के साथ भारत पहला देश बन गया, जिसने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर किसी यान को सफलता पूर्वक लैंड कराया है।
आज तक दुनिया का कोई भी देश चंद्रमा के इस हिस्से पर नहीं पहुंच सका है। इसे लेकर देश भर में उत्सव है। आइए आपको चंद्रयान 3 की लैंडिंग के दौरान की तस्वीरें दिखाते हैं।
चांद की सतह पर उतरते समय विक्रम लैंडर की स्पीड 1.68 मीटर प्रति सेकेंड थी।
विक्रम लैंडर ने पहले स्टेज में 25 किलोमीटर की ऊंचाई से चांद की सतह पर उतने की यात्रा शुरू की थी।
उसे दूसरे स्टेज तक पहुंचने में 11.5 मिनट का समय लगा, जो 7.4 किलोमीटर की ऊंचाई पर था।
यहां पहुंचने तक विक्रम लैंडर की स्पीड 358 मीटर प्रति सेकेंड थी। तीसरे और अगले पड़ाव पर पहुंचते इसकी स्पीड 336 मीटर प्रति सेंकेंड की थी।
वहीं, 10 मीटर की ऊंचाई पर इसकी गति कम होकर महज 10 मीटर प्रति सेकेंड रह गई। फिर इसने चांद की सतह पर सफलतापूर्वक लैंडिंग कर ली।
इस मौका पर प्रधानमंत्री बहुत खुश नजर आए और उन्होंने देश को संबोधित करके बधाई दी।
चंद्रयान की लैंडिंग से पहले इसरो के अंदर लोगों में उत्साह के साथ-साथ तनाव भी नजर आ रहा था।
सॉफ्ट लैंडिंग के बाद इसरो में खुशी का माहौल दिखा है।
यह फोटो चंद्रयान 3 लैंडिंग साइट की फोटो है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता की चांद की सतह कैसी है।
Lander Hazard Detection और Avoidance Camera ने चांद की यह तस्वीरें घरती पर पहुंचाई हैं।
यूपी के मुख्यमंत्री समेत कई मंत्रियों ने ट्वीट करके बधाई दी है।
रूस के राष्ट्रपति ने देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग पर बधाई दी है।