Follow Us on

कम कीमत और धांसू फीचर्स के साथ आते हैं ये 5G Phone, जानें कहां और कैसे खरीदें

सस्ता और अच्छा स्मार्टफोन खरीदने के लिए यूजर्स अक्सर ढेरों वेबसाइट्स और कई रिव्यू चेक करते हैं। ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर कुछ ऐसे ही बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन को लिस्टेड किया है। इस मोबाइल में कुल 4 स्मार्टफोन मौजूद हैं।

zoom icon
15

धांसू फीचर्स के साथ आते हैं ये 5G Phone

Amazon पर मौजूद ये सभी स्मार्टफोन अलग-अलग कीमत और अलग-अलग प्राइस सेगमेंट में आते हैं। इसमें वनप्लस से लेकर Samsung तक के ऑप्शन मौजूद हैं। आइए जानते हैं इन स्मार्टफोन के बारे में।

zoom icon
25

OnePlus 10R 5G की कीमत और फीचर्स

OnePlus 10R 5G स्मार्टफोन को अमेजन पर 34999 रुपये में लिस्टेड किया गया है। इस कीमत में 8GB RAM, 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है। साथ ही इसमें 80W का फास्ट चार्जर दिया है। इसमें बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर है।

zoom icon
35

Redmi Note 12 5G की कीमत और खूबियां

रेडमी का यह स्मार्टफोन भी अमेजन पर बेस्ट सेलिंग की कैटेगरी में लिस्टेड किया है। इसमें 4GB RAM और 128GB Storage मिलती है। इसकी कीमत 17999 रुपये है। इस फोन में 120Hz Super AMOLED डिस्प्ले और Snapdragon 4 Gen 1 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। इसमें बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जिसमें प्राइमरी कैमरा 48MP का है। यह फोन 5000mAh की बैटरी के साथ आता है।

zoom icon
45

iQOO Z6 Lite 5G की कीमत और खूबियां

आइकू का यह स्मार्टफोन 4GB RAM और 64GB Storage के साथ आता है। यह दुनिया का पहला Snapdragon 4 Gen 1 चिपसेट के साथ आने वाला फोन है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है और यह 120Hz के रिफ्रेश रेट्स के साथ आता है।

zoom icon
55

Realme narzo 50 5G के स्पेसिफिकेशन और कीमत

13999 रुपये की कीमत वाले इस फोन में 4GB RAM+128GB की इंटरनल स्टोरेज मिलती है। इस फोन में Dimensity 810 5G चिपसेट और 48MP का अल्ट्रा कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें Mediatek Dimensity 810 5G चिपसेट और 8MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा।