Follow Us on

10 हजार रुपये से कम वाली बेस्ट स्मार्टवॉच, मिलते हैं कई धांसू फीचर्स

भारतीय बाजार में कई स्मार्टवॉच आते हैं। आज हम आपको 10000 रुपये से कम वाले बेस्ट 5 प्रीमियम स्मार्टवॉच ऑप्शन के बारे में बताने वाले हैं। आइये, डिटेल में जानते हैं।

zoom icon
15

OnePlue Nord Watch

Midnight black और Deep Blue कलर ऑप्शन वाली यह वॉच 1.78 इंच के AMOLED डिस्प्ले, 105 स्पोर्ट्स मोड और Bluetooth 5.2 जैसे फीचर्स से लैस है। स्टैंड बाई पर इसे 30 दिनों तक चलाया जा सकता है। OnePlus Nord Watch की कीमत 4,999 रुपये है।

zoom icon
25

Oppo Watch Free

लिस्ट में ओप्पो वॉच फ्री भी शामिल है। इसकी कीमत 5,999 रुपये है। इसमें 1.64 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। ब्लैक कलर ऑप्शन में आने वाली वॉच का वजन 33 ग्राम है। इसमें 100 से ज्यादा वर्कआउट मोड और 40 से ज्यादा डायमैमिक वॉच फेस हैं। वॉच 14 दिन की बैटरी लाइफ ऑफर करती है।

zoom icon
35

Amazfit GTS 4 Mini Smart Watch

इस स्मार्टवॉच में 24H हार्ट रेट ब्लड ऑक्सीजन मोनिटर जैसे फीचर मिलते हैं। इसके अलावा, यह 120 से अधिक सपोर्ट्स मोड्स के साथ आता है। इसमें 1.65 इंच का HD AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह 15 दिन की बैटरी लाइफ ऑफर करती है। इसकी कीमत 7,999 रुपये है।

zoom icon
45

Titan New Talk Smart Watch

इस स्मार्टवॉच में 1.39 इंच वाला AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें AI Voice, TWS कनेक्टिविटी, मल्टीसपोर्ट मोड्स, म्यूजिक स्टोरेज जैसे धमाल फीचर्स मिलते हैं। इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर भी दिया गया है। इसकी बैटरी पांच दिन तक चलती है। स्मार्टवॉच की कीमत 9,599 रुपये है।

zoom icon
55

Samsung Galaxy Watch 4 Bluetooth (44mm)

Bluetooth v5.0 वाली इस स्मार्टवॉच में 1.4 इंच का डिस्प्ले मिलता है। यह 40 घंटे तक की बैटरी लाइफ ऑफर करती है। इसका वजन 30.3 ग्राम है। इसमें साइकलिंग और रनिंग जैसे कई वर्कआउट मोड मिलते हैं। इसकी कीमत 9,999 रुपये है।