Follow Us on

BGMI खेलने के लिए बेस्ट हैं ये 5 सस्ते फोन, कीमत Rs 15,000 से कम

BGMI की वापसी भारत में हो चुकी है। अगर आप इस गेम को खेलने के लिए एक बजट-फ्रेंडली फोन लेने की सोच रहे हैं, तो यहां देखें उन टॉप-5 बजट स्मार्टफोन की लिस्ट जिन पर आप BGMI गेम को बड़ी ही स्मूदली इन्जॉय कर सकते हैं।

Written By: Manisha | By: Manisha | Published: May 31, 2023, 02:02 PM (IST)

zoom icon
15

Samsung Galaxy F14 5G

Samsung Galaxy F14 5G फोन की कीमत 14,490 रुपये से शुरू होती है। इस फोन में 6.6 इंच का FHD+ IPS LCD डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इस 5G स्मार्टफोन में Exynos 1330 प्रोसेसर दिया है। बैक में 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है। फोन की बैटरी 6000mAh की है।

zoom icon
25

Redmi Note 12 4G

Redmi Note 12 4G की कीमत 14,999 रुपये से शुरू होती है। इस फोन में 6.67 इंच का Super AMOLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 685 Octa core प्रोसेसर दिया है। बैक में 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है। फोन की बैटरी 5000mAh की है, जिसके साथ 33W फास्ट चार्जिंग मिलती है।

zoom icon
35

POCO M4 Pro

POCO M4 Pro की कीमत 14,999 रुपये से शुरू होती है। इस फोन में 6.6 इंच का Full HD+ डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Helio G96 प्रोसेसर दिया गया है। बैक में 64MP का प्राइमरी कैमरा मौजूद है। फोन की बैटरी 5000mAh की है, जिसके साथ 33W फास्ट चार्जिंग मिलती है।

zoom icon
45

Moto G60

Moto G60 की कीमत 14,999 रुपये से शुरू होती है। इस फोन में 6.8 इंच का Full HD+ डिस्प्ले मिलता है। इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 732G प्रोसेसर दिया गया है। बैक में 108MP का प्राइमरी कैमरा मौजूद है। फोन की बैटरी 6000mAh की है।

zoom icon
55

IQOO Z6 Lite 5G

iQOO Z6 Lite 5G की कीमत 13,999 रुपये से शुरू होती है। इस फोन में 6.88 इंच का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलता है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 4 Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है। बैक में 50MP का प्राइमरी कैमरा मौजूद है। फोन की बैटरी 5000mAh की है।