Follow Us on

Best Laptops Under 15000 rupee: फोन की कीमत से भी कम में खरीदें ये 8 लैपटॉप, ऑनलाइन क्लास और ऑफिस के लिए है बेस्ट

Best Laptops Under 15000 rupee in India 2025: अगर आप कम बजट में एक अच्छा और भरोसेमंद लैपटॉप ढूंढ रहे हैं, तो अब आपके पास कई शानदार ऑप्शन हैं। भारत में 2025 में ₹15,000 से कम कीमत में ऐसे लैपटॉप उपलब्ध हैं जो स्टूडेंट्स, ऑनलाइन क्लास, ऑफिस वर्क और रोजमर्रा के काम के लिए परफेक्ट हैं।

Written By: Ashutosh Ojha | Edited By: Ashutosh Ojha | Published: Sep 01, 2025, 09:09 AM (IST) | Edited: Sep 01, 2025, 09:10 AM (IST)

zoom icon
18

HP Chromebook 2024 (11MK G9 EE)

यह HP का Chromebook छात्रों और बेसिक यूजर्स के लिए अच्छा है। इसमें MediaTek MT8183 प्रोसेसर, 4GB RAM और 32GB eMMC स्टोरेज मिलता है। यह Chrome OS पर चलता है और 11.6 इंच की स्क्रीन के साथ आता है। इसका वजन 1.34 किलो है और यह ब्लैक कलर में मिलता है। इसकी कीमत लगभग ₹11,700 है, जो सस्ता और हल्का लैपटॉप चाहने वालों के लिए सही है।

zoom icon
28

AXL VayuBook Laptop

AXL VayuBook में 14.1 इंच की FHD IPS स्क्रीन दी गई है, जिसकी क्वालिटी काफी सही है। यह Gemini Lake N4020 प्रोसेसर पर चलता है और इसमें 4GB RAM के साथ 128GB SSD स्टोरेज मिलता है। इसमें Windows 11 Home दिया गया है और कीमत ₹12,990 है। यह उन लोगों के लिए अच्छा है जो बजट में Windows लैपटॉप चाहते हैं।

zoom icon
38

ULTIMUS Pro

यह लैपटॉप Intel Celeron Dual Core प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 4GB RAM और 128GB eMMC स्टोरेज है, जिसे 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। 14.1 इंच की स्क्रीन, ड्यूल स्पीकर्स और माइक्रोफोन के साथ आता है। Windows 11 Home पर चलता है और वजन सिर्फ 1.2 किलो है। इसकी कीमत ₹12,990 है। आप इसे आसानी से कैरी भी कर सकते हैं।

zoom icon
48

Lenovo SmartChoice Chromebook

Lenovo का यह Chromebook Intel Celeron N4500 प्रोसेसर पर चलता है। इसमें 4GB RAM और 64GB eMMC स्टोरेज है। 11.6 इंच की HD स्क्रीन, स्टेरियो स्पीकर्स और HD कैमरा दिया गया है। यह Chrome OS पर काम करता है और वजन 1.21 किलो है। ब्लू कलर में उपलब्ध है और कीमत ₹13,990 है। यह पढ़ाई और ऑनलाइन क्लास के लिए अच्छा ऑप्शन है।

zoom icon
58

JioBook 11

JioBook 11 हल्का और किफायती लैपटॉप है, जो सिर्फ 990 ग्राम का है। इसमें MediaTek 8788 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 4GB RAM और 64GB स्टोरेज है। यह JioOS पर चलता है और 11.6 इंच की स्क्रीन के साथ आता है। इसमें SIM और WiFi कनेक्टिविटी मिलती है। कीमत ₹12,990 है। यह स्टूडेंट्स और ऑनलाइन काम करने वालों के लिए बढ़िया है।

zoom icon
68

Futopia Ultimus Pro

यह लैपटॉप Intel Celeron Dual Core 2.8 GHz प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 8GB RAM और 256GB SSD स्टोरेज है, जिसे 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें 14.1 इंच की IPS डिस्प्ले दिया गया है और वजन सिर्फ 1.2 किलो है। यह Windows 11 Home पर चलता है। इसकी कीमत ₹14,990 है और यह उन लोगों के लिए बेहतर है जो थोड़ा तेज और ज्यादा स्टोरेज वाला लैपटॉप चाहते हैं।

zoom icon
78

Walker Best Student & Office Laptop

यह लैपटॉप छात्रों और ऑफिस के काम के लिए बनाया गया है। इसमें 14.1 इंच की FHD IPS डिस्प्ले, 4GB RAM और 128GB SSD स्टोरेज है। यह Celeron N4020 प्रोसेसर पर चलता है और Windows 11 Home प्री-इंस्टॉल्ड मिलता है। सिल्वर कलर में उपलब्ध है और कीमत ₹12,990 है। यह ऑफिस डॉक्यूमेंट और पढ़ाई के लिए अच्छा ऑप्शन है।

zoom icon
88

Primebook 2 Neo 2025

Primebook का नया मॉडल Android 15 पर चलता है और इसमें PrimeOS 3.0 दिया गया है। इसमें MediaTek Helio G99 प्रोसेसर, 6GB RAM और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज है। यह लैपटॉप 11.6 इंच की पतली और हल्की स्क्रीन के साथ आता है। इसमें AI सपोर्ट, Type-C, USB और MicroSD पोर्ट दिए गए हैं। कीमत ₹15,490 है।