Follow Us on

Best Gaming Phones under 25000: गेमिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 स्मार्टफोन, कीमत 25,000 रुपये से है कम

अगर आप अपने लिए 25,000 रुपये से कम में बेस्ट गेमिंग स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह गैलेरी आपके काफी काम आने वाली है। इस गैलेरी में हम आपको 25,000 रुपये से कम में आने वाले 5 बेस्ट ऑप्शन की जानकारी देने जा रहे हैं।

Written By: Manisha | By: Manisha | Published: Mar 27, 2023, 04:58 PM (IST)

zoom icon
15

Redmi K50i

Redmi K50i स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 8100 5G प्रोसेसर से लैस है। फोन में 5080mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। यह फोन 6GB व 8GB RAM और 128GB व 256GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ आता है। फोन को Amazon से अभी 23,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

zoom icon
25

Realme GT Neo 3T

Realme GT Neo 3T फोन Qualcomm Snapdragon 870 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 6GB व 8GB RAM और 128GB व 256GB स्टोरेज ऑप्शन मिलते हैं। फोन की बैटरी 5000mAh की है, जिसमें 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। इसे आप Amazon के जरिए 24999 रुपये में खरीद सकते हैं।

zoom icon
35

Xiaomi 11i

Xiaomi 11i फोन MediaTek Dimensity 920 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 6GB RAM और 128GB स्टोरेज ऑप्शन मिलते हैं। फोन की बैटरी 5160mAh की है। इसे आप Flipkart के जरिए 24999 रुपये में खरीद सकते हैं।

zoom icon
45

Realme 10 Pro Plus

Realme 10 Pro Plus को Flipkart से 24,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह फोन Mediatek Dimensity 1080 5G प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 6GB RAM व 128GB स्टोरेज मिलती है। इस फोन का कैमरा भी 108MP का है। फोन की बैटरी 5000mAh की है।

zoom icon
55

IQOO Z6 Pro 5G

iQOO Z6 Pro 5G को Amazon से 24,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह फोन Snapdragon 778 5G प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8GB RAM व 128GB स्टोरेज मिलती है। फोन में 4,700mAh की बैटरी और 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।