Follow Us on

30 हजार रुपए से कम में खरीदें ये 8 Double Door Fridge, कीमत कम लेकिन फीचर्स जबरदस्त

Best Double Door Refrigerators Under 30000 in India 2026: ₹30,000 से कम में सबसे धांसू फ्रिज, कम बजट में मिलेगी जबरदस्त कूलिंग। आइए जानते हैं...

Written By: Ashutosh Ojha | Edited By: Ashutosh Ojha | Published: Apr 01, 2026, 03:56 PM (IST) | Edited: Apr 01, 2026, 04:03 PM (IST)

zoom icon
18

LG

LG का 272L फ्रिज Smart Inverter Compressor के साथ आता है, जो काफी Energy Efficient है। इसमें Multi Air Flow सिस्टम है, जिससे हर कोने में बराबर ठंडक पहुंचती है। इसका कन्वर्टिबल स्टोरेज फीचर इसे और ज्यादा Flexible बनाता है, जो फैमिली यूज के लिए बेहतर है। इसकी कीमत 28,990 रुपए है।

zoom icon
28

Whirlpool

Whirlpool का यह फ्रिज 270L (300L ग्रॉस) कैपेसिटी के साथ आता है और इसमें ऊपर फ्रीजर दिया गया है। इसमें थर्मोस्टेट डिस्प्ले कंट्रोल है, जिससे आप आसानी से टेंपरेचर सेट कर सकते हैं। 60W CFL लाइट अंदर अच्छी रोशनी देती है। यह थोड़ा भारी (62 kg) है, लेकिन बड़ी फैमिली के लिए अच्छा ऑप्शन है। इसकी कीमत 28,990 रुपए है।

zoom icon
38

Samsung

Samsung का 236L फ्रिज डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ आता है। इसमें कन्वर्टिबल स्टोरेज मोड है, 3-Star रेटिंग के साथ यह स्टाइलिश Matt Doi Metal फिनिश में आता है। इसकी कीमत 27,490 रुपए है।

zoom icon
48

Voltas Beko

Voltas Beko का 283L फ्रिज 6-in-1 कूलिंग मोड और इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ आता है। इसका डिजाइन Wooden Black फिनिश में काफी स्टाइलिश लगता है, हालांकि इसकी 2-Star रेटिंग है, इसलिए यह थोड़ा ज्यादा बिजली खा सकता है। इसकी कीमत 26,290 रुपए है।

zoom icon
58

Godrej

Godrej का यह 244L वाला फ्रिज डबल डोर और फ्रोस्ट-फ्री है, यानी इसमें बर्फ जमने की परेशानी नहीं होती। इसमें इन्वर्टर कंप्रेसर और AI कूलिंग दी गई है। इसका 6-in-1 कन्वर्टिबल फ्रीजर जरूरत के हिसाब से बदला जा सकता है, साथ ही 95% तक बैक्टीरिया हटाने का फीचर मिलता है और 4-Star रेटिंग इसे ज्यादा Energy Efficient बनाती है। इसकी कीमत 24,990 रुपए है।

zoom icon
68

Bosch

Bosch का 243L फ्रिज प्रीमियम फीचर्स के साथ आता है। इसमें 6-in-1 कन्वर्टिबल मोड, डिजिटल डिस्प्ले और सुपर फ्रीज फीचर मिलता है, खास बात यह है कि बिजली जाने पर भी 18 घंटे तक ठंडक बनाए रख सकता है, जिससे खाना खराब नहीं होता। इसकी कीमत 26,489 रुपए है।

zoom icon
78

IFB Smart Choice

IFB का 241L फ्रिज 10-in-1 Tru Convertible मोड के साथ आता है, यानी आप अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से इसे सेट कर सकते हैं। इसमें 360-डिग्री कूलिंग है, जिससे हर जगह समान ठंडक मिलती है, साथ ही इसमें Extra Storage स्पेस भी दिया गया है। इसकी कीमत 25,990 रुपए है।

zoom icon
88

Haier

Haier का 328L फ्रिज सबसे ज्यादा कैपेसिटी वाला है, जो बड़ी फैमिली के लिए बढ़िया है। इसमें 10-in-1 कन्वर्टिबल मोड, ट्रिपल इन्वर्टर टेक्नोलॉजी और फैन मोटर सिस्टम दिया गया है, साथ में ट्विस्ट आइस मेकर भी है, जिससे आसानी से बर्फ बनती है। इसकी कीमत 30,490 रुपए है।