Follow Us on

5000 रुपए से कम में आते हैं ये 6 धांसू Earbuds, ANC भी मिलेगा

Best ANC Earbuds Under Rs 5000 in India: 5000 रुपए से कम में खरीदें ये दमदार ANC वालें Earbuds...

zoom icon
18

CMF Buds Pro 2

CMF Buds Pro 2 में ड्यूल ड्राइवर दिए गए हैं, जिससे म्यूजिक की आवाज ज्यादा साफ और दमदार सुनाई देती है। साथ ही LDAC ऑडियो सपोर्ट मिलता है, जो बेहतर साउंड क्वालिटी देता है। इसमें Wear Detection और एक साथ दो डिवाइस से कनेक्ट होने (Dual Device Connectivity) जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं। इसकी कीमत 3,399 रुपए है।

zoom icon
28

OPPO Enco Air 5

OPPO Enco Air 5 की कीमत 3,099 रुपए है। इसमें 12mm डायनेमिक ड्राइवर दिया गया है। वहीं फीचर्स में Bluetooth 6.1, 52dB तक ANC और IP55 रेटिंग मिलती है। कंपनी का दावा है कि ट्रांसपेरेंसी मोड में भी यह 27 घंटे तक का बैटरी बैकअप दे सकता है।

zoom icon
38

OnePlus Buds 3

OnePlus Buds 3 की कीमत 4,099 है। इसमें 49dB तक Active Noise Cancellation (ANC) मिलता है, जिससे बाहर का शोर काफी हद तक कम हो जाता है। HeyMelody ऐप की मदद से आप अपनी पसंद के अनुसार साउंड सेटिंग भी बदल सकते हैं। कंपनी का दावा है कि यह कुल 44 घंटे तक का बैटरी बैकअप देता है।

zoom icon
48

OnePlus Nord Buds 4 Pro

OnePlus Nord Buds 4 Pro में 55dB तक ANC मिलता है। कंपनी के मुताबिक, चार्जिंग केस के साथ यह कुल 54 घंटे तक का बैटरी बैकअप देता है। इसकी कीमत 3,998 रुपए है।

zoom icon
58

Realme Buds Air 6 Pro

Realme Buds Air 6 Pro की प्राइस 4,999 रुपए है। ये ईयरबड्स 50dB तक Active Noise Cancellation, Spatial Audio और IP55 रेटिंग से लैस हैं। वहीं इसमें फास्ट चार्जिंग के साथ 40 घंटे का बैटरी बैकअप दिया गया है।

zoom icon
68

Samsung Galaxy Buds Core

Samsung Galaxy Buds Core में Active Noise Cancellation, Bluetooth 5.4 और कुल 35 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलती है। रोजमर्रा के इस्तेमाल, कॉलिंग और म्यूजिक सुनने के लिए यह एक अच्छा ऑप्शन है। इसकी कीमत 4,360 रुपए है।

zoom icon
78

ईयरबड्स खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें?

ईयरबड्स खरीदने से पहले अपनी जरूरत जरूर तय करें। अगर आप ज्यादा ट्रैवल करते हैं, तो बेहतर ANC वाला मॉडल चुनें। अच्छी म्यूजिक क्वालिटी के लिए LDAC सपोर्ट या ड्यूल ड्राइवर वाले ईयरबड्स देखें। इसके अलावा बैटरी लाइफ, IP रेटिंग और एक साथ दो डिवाइस से कनेक्ट होने (Multipoint Connectivity) जैसे फीचर्स भी जरूर चेक कर लें।

zoom icon
88

कौन-सा ईयरबड्स खरीदना सबसे बेहतर रहेगा?

अगर आपको हर मामले में अच्छा परफॉर्मेंस चाहिए, तो Realme Buds Air 6 Pro और OnePlus Buds 3 सबसे अच्छे ऑप्शन हैं। वहीं कम बजट में ज्यादा फीचर्स चाहते हैं, तो CMF Buds Pro 2 और OPPO Enco Air 5 पैसे वसूल विकल्प साबित हो सकते हैं।