Follow Us on

पावरफुल Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर के साथ आते हैं ये पांच धांसू स्मार्टफोन, देखें लिस्ट

Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 दमदार प्रोसेसर है। भारतीय बाजार में इस समय इस प्रोसेसर वाले कई स्मार्टफोन मौजूद हैं। गम यहां पावरफुल प्रोसेसर के साथ आने वाले पांच धांसू फोन्स बताने वाले हैं। आइये, जानते हैं।

zoom icon
15

Samsung Galaxy S23 5G

सैमसंग के इस 5G फोन में 256GB तक स्टोरेज मिलता है। फोन में Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर और Android 13 पर रन करता है। इसमें 6.1 इंच का डिस्प्ले मिलता है। हैंडसेट 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। इस फोन में 8GB RAM और 256GB तक स्टोरेज मिलता है। इसकी कीमत 74,999 रुपये से शुरू है।

zoom icon
25

OnePlus 11 5G

वनप्लस के इस 5G फोन में 6.7 इंच का डिस्प्ले और Android 13 मिलता है। इसमें 50MP का मेन कैमरा दिया गया है। फोन 16GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज से लैस है। इसमें Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर मिलता है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसकी कीमत 56,999 रुपये से शुरू है।

zoom icon
35

IQOO 11

Snapdragon 8 Gen 2 वाले इस फोन में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। इस फोन में 16GB तक RAM और 256GB स्टोरेज दिया गया है। इसकी कीमत 54,999 रुपये से शुरू है।

zoom icon
45

Xiaomi 13 Pro 5G

शाओमी के इस 5G फोन में 12GB RAM के साथ 256GB स्टोरेज मिलता है। फोन 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअर और 32MP सेल्फी के साथ आता है। इसमें 6.73 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। स्मार्टफोन Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर से लैस है। फोन की कीमत 79,999 रुपये है।

zoom icon
55

Samsung Galaxy S23 Ultra 5G

Samsung Galaxy S23 Ultra 5G फोन भी Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 6.8 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। फोन S Pen सपोर्ट के साथ आता है। फोन 200MP के मेन कैमरे के साथ आता है। इसमें 12GB RAM और 256GB स्टोरेज दिया गया है। इसकी कीमत 1,24,99 रुपये से शुरू है।