Follow Us on

16GB RAM वाले बेस्ट पांच स्मार्टफोन, कई ऐप्स एक साथ यूज करने पर भी नहीं होंगे हैंग

नया स्मार्टफोन खरीदते समय लोग उसमें वाली रैम पर जरूर ध्यान देते हैं ताकि एक साथ कई ऐप्स ओपन करने पर वह हैंग न हो। आज हम 16GB RAM वाले स्मार्टफोन बताने वाले हैं। आइये, जानते हैं।

zoom icon
15

OnePlus Nord 3 5G

इस फोन में 16GB तक RAM के साथ 50MP का मेन कैमरा दिया गया है। हैंडसेट 6.74 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। डिवाइस MediaTek Dimensity 9000 चिपसेट से लैस है। इसमें 5000mAh की बैटरी मिलती है। 16GB RAM वाले वेरिएंट की कीमत अमेजन पर 37,999 रुपये है।

zoom icon
25

OnePlus 11R 5G

वनप्लस के इस 5G फोन में 16GB तक RAM के साथ 50MP का मेन कैमरा मिलता है। डिवाइस 6.7 इंच के Super AMOLED डिस्प्ले से लैस है। यह Snapdragon 8+ Gen 1 और 5000mAh बैटरी से लैस है। 16GB RAM वाले वेरिएंट की कीमत 44,999 रुपये है।

zoom icon
35

IQOO 11 5G

iQOO का यह 5G फोन Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर और 2K AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें 120W Flashcharge सपोर्ट वाली बैटरी दी गई है। इसमें भी 16GB तक RAM के साथ 256GB स्टोरेज मिलता है। फोन के 16GB RAM वाले वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये है।

zoom icon
45

OnePlus 11 5G

16GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज वाले इस फोन में 50MP का मेन और 16MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। डिवाइस 6.7 इंच का AMOLED QHD के डिस्प्ले से लैस है। इसमें Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर के साथ Android 13 पर रन करता है। इसके 16GB RAM वेरिएंट की कीमत 61,999 रुपये है।

zoom icon
55

Asus Rog Phone 7 Ultimate

इस फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर के साथ 16GB RAM और 512GB स्टोरेज मिलता है। हैंडसेट 6.78 इंच के AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसकी कीमत 99,999 रुपये है। फोन अभी Vijay sales पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।