Follow Us on

ASUS के दमदार गेमिंग लैपटॉप पर भारी डिस्काउंट, Flipkart दे रहा मौका

अगर आप गेमिंग-फोकस्ड लैपटॉप की तलाश कर रहे हैं तो ASUS TUF Dash F15 खरीद सकते हैं। यह लैपटॉप फ्लिपकार्ट पर भारी छूट/एक्सचेंज ऑफर के साथ बिक रहा है।

Written By: Swati Jha | Edited By: Swati Jha | Published: Feb 17, 2023, 08:54 PM (IST) | Edited: Feb 21, 2023, 02:54 PM (IST)

zoom icon
15

ASUS TUF Dash F15 का डिजाइन

ASUS TUF Dash F15 में MIL-STD मिलिट्री-ग्रेड डिजाइन, एल्युमिनियम लिड, नैरो बेजल, हॉटकी के साथ बैकलिट कीबोर्ड, ट्रैकपैड और HD (720p) वेबकैम है। लैपटॉप में 15.6 इंच का फुल-HD (1080x1920 पिक्सल) IPS-लेवल LCD स्क्रीन है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट, 250-निट्स ब्राइटनेस, 45% NTSC कलर गैमट और 62.5% SRGB है। इसमें डॉल्बी एटमॉस के साथ बिल्ट-इन ऐरे माइक्रोफोन और डुअल स्पीकर मिलते हैं।

zoom icon
25

ASUS TUF Dash F15 की कनेक्टिविटी

ASUS TUF Dash F15 में दो टाइप-ए पोर्ट, दो टाइप-सी स्लॉट, HDMI 2.0बी पोर्ट, RJ45 लैन सॉकेट, एक पावर डिलीवरी पोर्ट, एक केंसिंग्टन लॉक और एक 3.5mm हेडफोन जैक शामिल हैं। इसमें वायरलेस कनेक्टिविटी एंड पर डिवाइस को WiFi 6 और ब्लूटूथ 5.1 मिलता है।

zoom icon
35

ASUS TUF Dash F15 की परफॉर्मेंस

ASUS TUF Dash F15 12वीं जनरेशन के Intel Core i7-12650H प्रोसेसर से लैस है। इसमें 4GB का NVIDIA GeForce RTX 3050 ग्राफिक्स, 16GB का DDR5 रैम और 1TB का SSD स्टोरेज है। इसमें 24MB की कैश मेमोरी भी मिलती है।

zoom icon
45

ASUS TUF Dash F15 की बैटरी

यह डिवाइस Window 11 के साथ आता है और माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस पैकेज के साथ प्री इंस्टॉल आता है। इसमें 76Wh की बैटरी दी गई है, जो 30 मिनट में 50% तक चार्ज हो जाती है। ASUS के TUF सीरीज के लैपटॉप को टॉप-एंड कंप्यूटिंग एक्सपीरियंस के लिए डिजाइन किया गया है। यदि आपको गेमिंग, क्रिएटिव वर्क और प्रोग्रामिंग का काम है, तो TUF Dash F15 लैपटॉप खरीद सकते हैं।

zoom icon
55

ASUS TUF Dash F15 की कीमत

ASUS TUF Dash F15 (FX517ZC-HN108WS) की कीमत 1,28,990 रुपये है। । हालांकि, यह Flipkart पर 1,01,490 रुपये में बिक रहा है। इसका मतलब है कि लैपटॉप पर 27,500 रुपये की छूट मिल रही है। इसके अलावा, खरीदार चुनिंदा बैंक कार्ड का इस्तेमाल करके 1,500 रुपये तक की छूट पा सकते हैं। वहीं पुराने मॉडल के बदले में 21,900 रुपये की छूट भी मिल रही है। साथ ही 12 महीने तक नो-कॉस्ट EMI पर भी उपलब्ध है।