Follow Us on

iPhone 14 पर मिल रहा पूरे 27,000 रुपये का डिस्काउंट, Flipkart से होगी महा-बजत

अगर आप iPhone 14 खरीदने की प्लानिंग कर रहे थे, अभी Flipkart आपके लिए शानदार डिस्काउंट ऑफर लेकर आया है। इस ऑफर के तहत आपको फोन पर 27,000 रुपये तक का फायदा होने वाला है। गैलेरी में जानें सभी डिटेल्स।

Written By: Manisha | By: Manisha | Published: Feb 23, 2023, 01:53 PM (IST)

zoom icon
15

IPhone 14 Display

iPhone 14 में 6.1 इंच का Super Retina XDR डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 800 nits है। इसमें Ceramic Shield, Crash Detection और सैटेलाइट कनेक्टिविटी के जरिए इमर्जेंसी SOS सर्विस जैसे फीचर भी मिलते हैं।

zoom icon
25

IPhone 14 Performance

iPhone 14 में परफॉर्मेंस के लिए A15 Bionic प्रोसेसर दिया गया है। फोन में वायर और वायरलेस चार्जिंग की सुविधा मिलती है। वहीं, यह डिवाइस लेटेस्ट iOS ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसके तीन वेरिएंट आते हैं। बेस वेरिएंट में 128GB स्टोरेज मिलता है। दूसरा वेरिएंट 256GB स्टोरेज के साथ आता है। वहीं, टॉप वेरिएंट 512GB स्टोरेज से लैस है।

zoom icon
35

IPhone 14 Camera

iPhone 14 में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें पहला 12MP का मेन लेंस और दूसरा 12MP का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर है। सेल्फी के लिए भी 12MP का कैमरा दिया गया है। इसका कैमरा स्मार्ट HDR, टाइम-लैप्स और Panorama जैसे लेटेस्ट मोड्स सपोर्ट करता है।

zoom icon
45

IPhone 14 Price In India

iPhone 14 स्मार्टफोन 128GB, 256GB और 512GB स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध है। इनकी कीमतें क्रमश: 79,900 रुपये, 87,400 रुपये और 1,07,440 रुपये है। फोन को ब्लू, मिडनाइट ब्लैक, पर्पल, रेड और स्टारलाइट कलर में खरीदा जा सकता है।

zoom icon
55

IPhone 14 Offer

iPhone 14 पर मिल रहे ऑफर्स की बात करें, तो Flipakrt पर इसके बेस वेरिएंट की कीमत 71,999 रुपये लिस्ट है। इसके अलावा, HDFC Bank कार्ड के जरिए फोन को खरीदने पर पूरे 4,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। इतना ही नहीं, एक्सचेंज ऑफर के तहत फोन पर 23,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। इस लिहाज से आपको फोन पर पूरे 27,000 रुपये का फायदा आपको मिलने वाला है। ऐसे में आईफोन 14 के बेस वेरिएंट को आप महज 44,999 रुपये में खरीद सकते हैं।