Follow Us on

iPhone 13 पर मिल रही अब-तक की सबसे तगड़ी डील, सिर्फ Rs 30,999 में घर लें आए Apple फोन

अगर आप Apple फोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो अभी आपको Flipkart पर iPhone 13 को सस्ते में खरीदने का शानदार मौका मिलने वाला है। जी हां, इस वक्त आईफोन 13 को आप फ्लिपकार्ट के जरिए एंड्रॉइड डिवाइस की कीमत में खरीद सकते हैं।

Written By: Manisha | By: Manisha | Published: Mar 20, 2023, 02:02 PM (IST)

zoom icon
15

Apple iPhone 13 Display

Apple iPhone 13 में 6.1 इंच का Super Retina XDR डिस्प्ले दिया गया है। इसका रेजलूशन 2532x1170 पिक्सल और पीक ब्राइटनेस 1200nits है। डिवाइस HDR और डिस्प्ले 460 PPI को भी सपोर्ट करता है। इसमें लॉक-अलनॉक करने के लिए Face ID सपोर्ट मिलता है।

zoom icon
25

Apple iPhone 13 Performance

IPhone 13 डिवाइस A15 Bionic चिपसेट से लैस है। इसमें 4GB RAM मिलती है। साथ ही डिवाइस में तीन स्टोरेज ऑप्शन- 128GB, 256GB और 512GB दिया गया है। फोन iOS 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है। हालांकि, इसे iOS 16 में अपग्रेड किया जा सकता है।

zoom icon
35

Apple iPhone 13 Camera

IPhone 13 के इस फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन का प्राइमरी कैमरा 12MP का है, जिसके साथ f/1.6 अपर्चर का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा फोन के बैक में 12MP का अल्ट्रा वाइड सेंसर दिया गया है, जिसका अपर्चर f/2.4 है। फोन में सेल्फी के लिए 12MP का TruDepth सेंसर दिया गया है, जिसका अपर्चर f/2.2 है।

zoom icon
45

Apple iPhone 13 Battery

Apple iPhone 13 में 3240mAh की बैटरी मिलती है और यहां 20W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है। यह फोन Lightning चार्जिंग पोर्ट और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। इसके अलावा इसमें बैरोमीटर, गियरो, एक्सीलरोमीटर, प्रॉक्सीमीटर और एम्बियंट लाइट सेंसर जैसे सेंसर्स दिए गए हैं। फोन IP68 वाटर और डस्ट प्रूफ है।

zoom icon
55

Apple iPhone 13 Price and Offer

Apple iPhone 13 के 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 69,900 रुपये है। लेकिन Flipkart पर यह फोन अभी 6901 रुपये के डिस्काउंट के साथ महज 62,999 रुपये में खरीद के लिए लिस्ट है। साथ ही बैंक ऑफर के तहत फोन को HDFC कार्ड के जरिए खरीदने पर 2000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इस डिस्काउंट के अलावा, ई-कॉमर्स जाइंट आपको एक्सचेंज ऑफर के तहत 30,000 रुपये तक की छूट दे रही है। इस छूट के साथ आप आइफोन 13 को सिर्फ 38,901 रुपये के डिस्काउंट में खरीद पाएंगे। इस तरह घटकर इस फोन की कीमत महज 30,999 रुपये हो जाएगी।