Follow Us on

Apple Back to University: iPads से लेकर MacBook Pro तक, सस्ते मिल रहे ये प्रोडक्ट

Apple की वेबसाइट पर Apple Back to University कैंपेन चल रही है। इसमें Macbook और iPad को सस्ते में खरीदने का मौका मिल रहा है। हालांकि, यह ऑफर केवल छात्राओं और शिक्षकों के लिए है। आइये, इसमें मिल रहे ऑफर्स की बात करते हैं।

zoom icon
15

MacBook Air 13 M1

M1 चिप वाले MAcbook Air 13 को इस कैंपेन तहत 89,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। साथ ही, इसके साथ AirPods फ्री में दिए जा रहे हैं। इसमें 13.6 इंच का LED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 52.6Watt की बैटरी दी गई है। लैपटॉप 3.5mm के हेडफोन बैक औक MagSafe 3 चार्जिंग पोर्ट के साथ आता है।

zoom icon
25

MacBook Air 13 M2

M2 चिप वाले Macbook Air को भी सस्ते में खरीदने का मौका मिल रहा है। इसे अभी 1,049,00 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके साथ ही कंपनी फ्री Air Pods दे रहे हैं। इसमें भी 13.6 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। चिप के अलावा, इसके सभी फीचर्स M1 वाले लैपटॉप जैसे हैं।

zoom icon
35

MacBook Air 15

इस लैपटॉप में 15 इंच का LED डिस्प्ले दिया गया है। इसमे Apple M2 चिप मिलता है। लैपटॉप 66.5W की बैटरी से लैस है। इसमें 35W डुअल USB-C पोर्ट दिया गया है। इसमें 3.5mm का हेडफोन जैक और चार USB पोर्ट्स मिलते हैं। इसके साथ भी Airpod मिल रहे हैं। इसे 1,24,900 रुपये में खरीदा जा सकता है।

zoom icon
45

MacBook Pro

MacBook Pro को भी सस्ते में खरीदने का मौका है। इसके साथ भी AirPods मिल रहे हैं। 13 इंच, 14 इंच और 16 इंच डिस्प्ले वाले लैपटॉप सस्ते मिल रहे हैं। 13 इंच वाले को 1,19,900, 14 इंच वाले 1,84,900 और 16 इंच वाले 2,29,900 रुपये में खरीद सकते हैं।

zoom icon
55

इन iPads पर भी है छूट

इस कैंपेन में iPad Air, iPad Pro 11 और iPad Pro 12.9 को भी सस्ते में खरीद सकते हैं। Apple iPad Air को 54,900 रुपये, iPad Pro 11 को 76,900 और iPad Pro 12.9 को 1,029,00 रुपये में खरीदा जा सकता है। इन प्रोडक्ट के साथ Apple Pencil मिल रही है।