Follow Us on

Amazon Smartphones Upgrade Days सेल का आज है आखिरी दिन, सस्ते में खरीदें ये 5 फोन

Amazon पर इन दिनों स्मार्टफोन अपग्रेड डेज सेल चल रही है, जो कि 29 जनवरी रात 12 बजे तक लाइव रहेगी। इस सेल में आप ढेरों तगड़े स्मार्टफोन्स को सस्ते में खरीद सकते हैं। यहां देखे टॉप-5 स्मार्टफोन की लिस्ट।

Written By: Manisha | By: Manisha | Published: Jan 29, 2023, 11:43 AM (IST)

zoom icon
15

IQOO Z6 Lite 5G

आईक्यू के इस स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 13,999 रुपये है। फोन पर 1250 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है, जो कि ICICI और HDFC बैंक कार्ड पर वैध होगा। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले और Snapdragon 4 Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन में 50MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसके अलावा डिवाइस में 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने वाली 5000mAh की बैटरी दी गई है। बता दें कि इस डिवाइस को सिंतबर में लॉन्च किया गया था।

zoom icon
25

Redmi 11 Prime 5G

50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी वाला Redmi 11 Prime 13,999 रुपये की शुरुआती कीमत में मिल रहा है। Kotak Mahindra बैंक कार्ड के जरिए फोन को खरीदने पर 1250 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। स्मार्टफोन में 6.58 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर और 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

zoom icon
35

Realme Narzo 50 5G

रियलमी के इस स्मार्टफोन की कीमत 13,499 रुपये है। फोन पर Kotak Mahindra Bank कार्ड के जरिए 1250 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इस स्मार्टफोन में 2400x1080 पिक्सल रेजलूशन वाला 6.6 इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले, Mediatek Dimensity 810 5G प्रोसेसर, 48MP ट्रिपल रियर कैमरा और 5000mAh की बैटरी मिलती है।

zoom icon
45

IQOO Neo 6 5G

29,999 रुपये वाले iQOO Neo 6 पर 3000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। यह ऑफर ICICI और HDFC बैंक की तरफ से दिया जा रहा है। यह स्मार्टफोन Snapdragon 870 चिपसेट, 80W फ्लैश चार्ज, AMOLED डिस्प्ले, 8GB RAM, 4700mAh बैटरी और 64MP कैमरा जैसे फीचर के साथ आता है।

zoom icon
55

Tecno POP 6 Pro

Tecno Pop 6 Pro फोन की कीमत 6,299 रुपये है। इसमें 6.6 इंच का HD+ डिस्प्ले और MediaTek Helio A22 प्रोसेसर दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन में 8MP का रियर कैमरा मिलता है। फोन की बैटरी 5000mAh की है। कंपनी ने फोन की बैटरी को लेकर दावा किया है कि यह सिंगल चार्ज पर स्टैंडबाय के साथ 42 दिन तक की यूसेज देता है। सिक्योरिटी के लिए फोन में फेस अनलॉक सिस्टम मिलता है।