Follow Us on

Amazon Republic Day Sale का आखिरी दिन, Oppo A74 5G पर मिल रहा जबरदस्त ऑफर

Amazon Republic Day Sale का आज यानी 20 जनवरी 2023 को आखिरी दिन है। इस सेल में ओप्पो के बजट 5G स्मार्टफोन पर जबरदस्त ऑफर मिल रहा है। Oppo A74 5G में 5000mAh की बैटरी, 48MP ट्रिपल कैमरा, 6GB तक RAM का ऑफर मिल रहा है।

zoom icon
15

Oppo A74 5G का डिस्प्ले

OPPO A74 5G में 6.49 इंच का FHD+ पंच-होल डिस्प्ले मिलता है। इस फोन का डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन के डिस्प्ले का रेजलूशन 2400 x 1080 पिक्सल है। इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। यह फोन दो कलर ऑप्शन- Fantastic Purple और Fluid Black में आता है।

zoom icon
25

Oppo A74 5G की परफॉर्मेंस

ओप्पो का यह बजट 5G फोन 2 GHz ऑक्टाकोर प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें Qualcomm Snapdragon 480 SoC मिलता है, जिसके साथ LPDDR4X RAM और UFS 2.1 स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। इस फोन में 6GB RAM और 128GB स्टोरेज दिया गया है।

zoom icon
35

Oppo A74 5G की बैटरी

OPPO A74 5G में 5,000mAh की बैटरी दी गई है। फोन में चार्जिंग के लिए USB Type C का सपोर्ट दिया गया है। साथ ही, यह फोन Android 11 पर बेस्ड ColorOS पर काम करता है। फोन की ऑपरेटिंग सिस्टम को Android 12 में अपग्रेड किया जा सकता है।

zoom icon
45

Oppo A74 5G का कैमरा

OPPO A74 5G के बैक में तीन कैमरे मिलते हैं। फोन में 48MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है। इसके साथ 2MP का मैक्रो, 2MP का डेप्थ कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ओप्पो के इस फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो लेफ्ट अलाइंड पंच-होल में इंबेड किया गया है।

zoom icon
55

Oppo A74 5G की कीमत और ऑफर

OPPO A74 5G की कीमत 14,990 रुपये है। इस फोन को Amazon से SBI कार्ड यूज करके खरीदने पर 1,250 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा इस फोन को 716 रुपये की EMI में घर ला सकते हैं।