Follow Us on

Amazon Republic Day Sale: OnePlus 10 Pro 5G पर बंपर Discount, 80W सुपरफास्ट चार्जिंग के साथ आता है फोन

Amazon Republic Day Sale: अमेजन ई-कॉमर्स साइट की Republic Day Sale लाइव हो गई है। इस सेल में आपको 80W सुपरफास्ट चार्जिंग वाले OnePlus 10 Pro 5G स्मार्टफोन पर शानदार डील मिल रही है। गैलेरी में देखें सभी डिटेल्स।

Written By: Manisha | By: Manisha | Published: Jan 15, 2023, 08:41 AM (IST)

zoom icon
15

OnePlus 10 Pro 5G Display

OnePlus 10 Pro 5G स्मार्टफोन में 6.7 इंच का कर्व्ड QHD+ Fluid AMOLED डिस्प्ले है। इसका रेजलूशन 3216 x 1440 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोन फेस अनलॉक और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है।

zoom icon
25

OnePlus 10 Pro 5G Performance

OnePlus 10 Pro 5G स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर है। डिवाइस Android 12 बेस्ड Oxygen OS पर काम करता है। इस फोन को 8GB RAM+128GB और 12GB RAM+256GB स्टोरेज वेरिएंट में खरीदा जा सकता है।

zoom icon
35

OnePlus 10 Pro 5G Camera

OnePlus 10 Pro 5G में 48MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है। इस सेटअप 50MP का अल्ट्रा वाइड और 8MP का टेलीफोटो सेंसर मौजूद है। सेल्फी के लिए डिवाइस के फ्रंट में 32MP का कैमरा मिलता है।

zoom icon
45

OnePlus 10 Pro 5G Battery

OnePlus 10 Pro फोन में 5000mAh बैटरी दी गई है। इसकी बैटरी को 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग के जरिए चार्ज किया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए डिवाइस में Wifi, Bluetooth, GPS और USB पोर्ट जैसे स्पेक्स मिलते हैं।

zoom icon
55

OnePlus 10 Pro 5G Price and Discount

OnePlus 10 Pro 5G फोन का 8GB RAM+128GB स्टोरेज वेरिएंट Amazon Republic Day सेल के दौरान 61,999 रुपये में बिक रहा है। वहीं, इसका टॉप-मॉडल यानी 12GB RAM+256GB स्टोरेज वेरिएंट 66,999 रुपये की कीमत में आता है। बैंक ऑफर्स की बात करें, तो SBI बैंक के क्रेडिट व डेबिट कार्ड से फोन की खरीद पर 5250 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है। जबकि, एक्सचेंज ऑफर के तहत फोन पर 18,500 रुपये तक की छूट मिल रही है।