Follow Us on

AC Tips: मौसम बदलते ही AC Mode को भी बदलना है जरूरी, खर्च होगा कम और मिलेगी जबरदस्त Cooing

AC Tips for summer 2026 what is Cool Mode Dry Mode Fan Mode Sleep Mode: AC के Cool, Dry, Fan और Sleep Mode क्या हैं? बिजल बचानी है तो जान लें इनके काम

Written By: Manisha | By: Manisha | Published: May 06, 2026, 09:07 PM (IST)

zoom icon
18

मौसम का बदलता मिजाज

वर्तमान समय में मौसम का मिजाज सेकेंड्स में बदल रहा है। जहां दोपहर में लू जैसी गर्मी के थपेड़े झेलने पड़ रहे हैं, वहीं शाम आते-आते बारिश का मौसम छा जाता है और कमरे में गर्मी और बारिश की वजह से नमी बन जाती है।

zoom icon
28

AC बढ़ा रहा बिजली का बिल

ऐसे में सुकून भरे तापमान और ठंडक के लिए हम-सब सिर्फ AC पर निर्भर करते हैं। हालांकि, एसी को हमेशा एक-जैसे मोड व टेम्परेचर पर चलाना न केवल आपकी सेहत को खराब कर सकता है बल्कि आपके बिजली के बिल को भी बढ़ा सकता है।

zoom icon
38

AC के बेस्ट Modes

AC में इन-बिल्ट कई मोड्स आते हैं, जिनका इस्तेमाल करके आप मौसम के हिसाब से कूलिंग पा सकते हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि ज्यादातर लोगों को AC के इन मोड्स की जानकारी ही नहीं होती। अगर आप भी एसी के अलग-अलग मोड्स और उनके काम से अनजान हैं, तो अगली स्लाइड्स आपके लिए ही है।

zoom icon
48

Fan Mode

40 डिग्री गर्मी के मौसम में ठंडक पाने के लिए यदि आप एसी को सीधा 18 डिग्री पर चलाकर छोड़ देते हैं, तो आप बड़ी गलती कर रहे हैं। जितना ज्यादा कम टेम्परेचर होता है, उतना ज्यादा लोड एसी पर पड़ता है और उतना ही आपका बिजली का बिल आता है। ऐसे में आप 20 से 24 डिग्री पर AC चलाकर Fan Mode की मदद ले सकते हैं। एसी में फैन मोड मिलता है, जो कि ठंडी हवा देकर कमरे को जल्दी ठंडा करता है। ज्यादा गर्मी के मौसम में आप फैन मोड को फुल स्पीड पर चला सकते हैं, जिससे कमरा जल्दी ठंडा होगा और आप कमरे का तापमान ठंडा होने पर AC को ऑफ करके बिजली की बचत कर सकते हैं।

zoom icon
58

Cool Mode

इसके अलावा, तपती गर्मी के दौरान AC को कभी भी Dry Mode पर नहीं चलाना है। यदि आपने ड्राई मोड पर एसी रखा है, तो कमरा ठंडा नहीं होगा। तुरंत ठंडी हवा खाने के लिए आपको एसी को Cool Mode पर चलाना होगा। यह मोड कम समय में कमरे को कूल करने में मदद करता है।

zoom icon
68

Dry Mode

वहीं, दूसरी ओर बारिश के मौसम में हवा में नमी बन जाती है और चिपचिपी गर्मी परेशान करती है। मौसम में Humidity बढ़ने की स्थिति में Cool और Fan Mode काम नहीं आते। इस मौसम में आपको अपने एसी के रिमोट में मौजूद Dry Mode का इस्तेमाल करना है। जी हां, ड्राई मोड कमरे में मौजूद ह्यूमिडिटी यानी नमी को सोखने का काम करता है और फिर आपको सुकून-भरी ठंडक मिलती है।

zoom icon
78

Sleep Mode

Sleep Mode का इस्तेमाल करने के लिए आपको किसी स्पेसिफिक मौसम का इंतजार नहीं करना है। इस मोड का इस्तेमाल आप रोजाना रात के समय करके बिजली की बचत कर सकते हैं। यह एसी में मिलने वाला स्मार्ट फीचर है, जो कि रात के वक्त पर्याप्त ठंडक होने के बाद अपने आप एसी को ऑफ कर देता है। इससे आपके कमरे का तापमान भी ठंडा हो जाता है और सोने के बाद एसी बंद होकर बिजली की बचत भी होती है।

zoom icon
88

Auto Mode

कई बार आपको समझ नहीं आता कि मौसम किस हिसाब का है। ऐसे में यदि आपको समझ नहीं आ रहा कि एसी को किस मोड पर चलाएं, तो Auto Mode आपके लिए ही है। इस मोड पर एसी चलाने पर एसी खुद-ब-खुद मौसम व तापमान के आधार पर एडजस्ट होता है। ज्यादा गर्मी होने पर फैन की स्पीड फुल हो जाती है। यह मौसम तापमान के हिसाब से काम करने में सक्षम है।