Written By: Mona Dixit | By: Mona Dixit | Published: Mar 05, 2024, 04:03 PM (IST)
Written By: Mona Dixit | By: Mona Dixit | Published: Mar 05, 2024, 04:03 PM (IST)
इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच का 3D Full HD+ AMOLED कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है। इसका स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 93.3 प्रतिशत है। डिस्प्ले का पिक्सल रेजलूशन 2400 × 1080, रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 1300 nits है।
iQOO Z7 Pro 5G स्मार्टफोन दो वेरिएंट में आता है। इसके बेस वेरिएंट में 128GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। वहीं, फोन का टॉप वेरिएंट 8GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। फोन में 8GB RAM बढ़ाने का ऑप्शन भी मिलता है।
फोटोग्राफी के लिए इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 64MP का मेन कैमरा और 2MP का दूसरा लेंस लगा है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में 16MP का कैमरा मिलता है।
iQOO Z7 Pro 5G स्मार्टफोन में 4600mAh की बैटरी दी गई है। यह 66W FlashCharge चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में चार्जिंग के लिए USB Type-C पोर्ट दिया गया है।
इस स्मार्टफोन में Dimensity 7200 5g प्रोसेसर दिया गया है। स्मार्टफोन Android 13 पर बेस्ड Funtouch OS 13 पर रन करता है। फोन का वजन 175 ग्राम है।
इस स्मार्टफोन के अनिय फीचर्स में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ 2 नेनो सिम स्लॉट मिलता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में पोट्रेट, स्लो मोशन, प्रो, लाइव फोटो, डुअल व्यू वीडियो और नाइट मोड मिलता है।
iQOO Z7 Pro 5G स्मार्टफोन की कीमत 23,999 रुपये से शुरू है। फोन का टॉप वेरिएंट 24,999 रुपये में आता है। स्मार्टफोन दो कलर ऑप्शन Blue Lagoon और Graphite Matte के साथ आता है।
इस फोन को Flipkart से खरीदने पर 2000 रुपये का सीधा डिस्काउंट मिल रहा है। साथ ही, फोन को 1,212 रुपये की मासिक किस्त पर भी खरीद सकते हैं। इस पर 22,050 रुपये तक के एक्सचेंज ऑफर के साथ भी खरीद सकते हैं।