Follow Us on

8GB RAM वाले Vivo के 5G स्मार्टफोन पर 1,500 रुपये की छूट, Flipkart पर मिल रहा ऑफर

Vivo Y100 5G स्मार्टफोन को सस्ते में खरीदने का शानदार मौका है। ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart इस पर धमाल डिस्काउंट दे रही है। फोन में 64MP ट्रिपल रियर कैमरा के साथ 8GB RAM जैसे फीचर्स मिलते हैं। आइये, फोन की कीमत, सभी स्पेसिफिकेशन और ऑफर डिटेल जानते हैं।

zoom icon
15

Vivo Y100 5G Display

वीवो के इस 5G स्मार्टफोन में 6.38 इंच का Full Hd+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 90Hz, रेजलूशन 2400 × 1080 पिक्सल और पीक ब्राइटनेस 1300 nits है। स्मार्टफोन HDR10+ सपोर्ट के साथ आता है।

zoom icon
25

Vivo Y100 5G Specification

स्मार्टफोन एक ही वेरिएंट में आता है। इसमें MediaTek Dimensity 900 प्रोसेसर मिलता है। हैंडसेट 8GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज से लैस है। इसे माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है।

zoom icon
35

Vivo Y100 5G Camera

फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक साइड में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 64MP (OIS) का मेन कैमरा, 2MP मेक्रो और 2MP का डेप्थ लेंस मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में 16MP का कैमरा लगा है।

zoom icon
45

Vivo Y100 5G Battery

Vivo Y100 5G स्मार्टफोन में 4500mAh की बैटरी दी गई है। यह Android 13 पर बेस्ड Funtouch OS 13 पर रन करता है। फोन तीन कलर ऑप्शन Metal Black, Twilight Gold और Pacific Blue में आता है।

zoom icon
55

Vivo Y100 5G Price and Offer

वीवो के इस स्मार्टफोन की कीमत 24,999 रुपये है। इसे अभी Flipkart से खरीदने पर HDFC और ICICI बैंक के कार्ड पर 1500-1500 रुपये का डिस्काउंट है। साथ ही Flipkart Axis बैंक के कार्ड पर 5 प्रतिशत का कैशबैक ऑफर भी मिल रहा है।